खास खबर:सस्ती जेसीबी दिलाने का झांसा देकर कट्टे की नोक पर शातिर लुटेरों ने यूपी के व्यक्ति के साथ की लूटपाट, पुलिस ने किया मामला दर्ज।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:सस्ती जेसीबी दिलाने का झांसा देकर कट्टे की नोक पर शातिर लुटेरों ने यूपी के व्यक्ति के साथ की लूटपाट, पुलिस ने किया मामला दर्ज।
मामले से जुड़े दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया।
मेवात जिले में आए दिन लूट आदि वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है।
ताजा मामला नूह जिले के घासेड़ा गांव के समीप शातिर लुटेरों ने हथियार के बल पर यूपी के रहने वाले एक व्यक्ति को लूट का शिकार बना दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जिला बिजनौर यूपी के रहने वाले पुष्पेंद्र कुमार पुत्र हरिराज सिंह गांव नंगला नैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया आरोपी अंसार पुत्र बशीर ने उनके यहां जेसीबी मशीन चलाई थी।
सस्ती मशीन का झांसा देकर आरोपी व उसके साथियों ने उनको नूह जिले के गांव घासेड़ा बुलाकर उनसे हथियार के बल पर 15 हजार रुपये की नगदी,दो एटीएम कार्ड लूट लिए।
वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामले से जुड़े आरोपी अंसार पुत्र बशीर, शौकत पुत्र नेहना, रश्मि पुत्र कमाल, निवासी भीलमका थाना डीग भरतपुर राजस्थान व जुबैर पुत्र सुमेरी निवासी घासेड़ा,1 अन्य व्यक्ति के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्या कहते है नूह सीआईए इंचार्ज:
वहीं सीआईए इंचार्ज नूह अब्बास खान के मुताबिक मामले से जुड़े दो आरोपी जुबैर पुत्र सुमेरी निवासी घासेड़ा नूह,रशमु पुत्र कमाल निवासी भीलमका थाना ठीग को गिरफ्तार करते हुए माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है।
आरोपियों से पुलिस को बड़ी गुत्थी सुलझने की आशंका है। बाकी बचे हुए आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments
Post a Comment