इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:20 जनवरी को जिला पुलिस करेगी राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन:एसपी
नूह जिला पुलिस द्वारा 20 जनवरी रविवार सुबह7 बजे यासीन मेव डिग्री कॉलेज के सामने राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम पुलिस पब्लिक में आपसी तालमेल को बढ़ावा देने के मकसद से कराया जा रहा है,
जिसमें रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
नुहू जिले के पुलिस कप्तान श्री राजेश दुग्गल के अनुसार राहगीरी कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।
उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए।
वही पुलिस प्रवक्ता नूह के जारी प्रेस नोट के अनुसार इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों,चौकी प्रभारियों,पुलिस लाईन में तैनात पुलिसकर्मी आईआरबी के जवानों को कार्यक्रम को सफल तरीके से आयोजन करने के दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं।
वहीं थाना प्रभारियों चौकी प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं सभी अपने-अपने थाना अंतर्गत कम से कम 50 -50 आदमी बच्चे इस कार्यक्रम में लेकर आएं।
राहगीरी कार्यक्रम के आयोजन से मेवात पुलिस जिले के लोगों का दिल जीतने का काम करेगी।
वहीं मेवात पुलिस कप्तान श्री राजेश दुग्गल के अनुसार पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से नूह जिले को अपराध मुक्त बनाया जा सकता है।

Comments
Post a Comment