Skip to main content

खास खबर:आमजन के सम्मान को बढाने के लिए हरियाणा पुलिस की नई पहल।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:आमजन के सम्मान को बढाने के लिए हरियाणा पुलिस की नई पहल।


’ऑपरेशन श्रीमान’ की हुई शुरूआत,अदब से पेश आयेगे पुलिसकर्मी।

 हरियाणा पुलिस द्वारा जनता के सम्मान को बनाए रखने के लिए एक अनूठी पहल करते हुए प्रदेश में ’ऑपरेशन श्रीमान’ की शुरूआत करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत पुलिसकर्मी विभिन्न डयूटी के दौरान नागरिकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हुए शिष्टाचार का पालन करेंगे।

  पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री बी.एस. संधू ने सभी रेंज एडीजीपी / आईजी, पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को कल देर सायं पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए इस संबंध में निर्देश जारी किए।

  उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हाल ही में एक समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों को जनता विशेषतौर से गरीबों के साथ पुलिस के व्यवहार को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया था।

 पुलिस को किसी भी सरकार का आईना बताते हुए, डीजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन सम्मानपूर्वक करना चाहिए। हालाँकि, पुलिस के अधिकांश कर्मी जनता के प्रति सभ्य और विनम्र हैं, फिर भी नाकाबंदी, गश्त ड्यूटी, चेकिंग ड्यूटी, पीसीआर ड्यूटी, पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट और अन्य स्थानों पर रहते हुए पुलिसकर्मी जनता के साथ विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार करें व असभ्य व्यवहार करने से बचें। ऑपरेशन श्रीमान 31 जनवरी, 2019 तक जारी रहेगा।

  श्री संधू ने पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के साथ-साथ रेंज और जिला स्तर पर भी पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा, इस कार्य के लिए सॉफ्ट स्किल विशेषज्ञों और अन्य विशेषज्ञों की सेवाएं भी ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनता के साथ सभ्य व्यवहार बारे प्रशिक्षण भी पुलिस के चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का हिस्सा होगा।

इस संबंध में सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मियों को राज्य, रेंज और जिला स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके अलावा, पुलिसकर्मी आमजन की षिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समाधान करने का भी प्रयास करें ताकि लोगों में पुलिस के विश्वास को और मजबूत किया जा सके।

   डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान धूंध की परिस्थितियों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने के लिए पुलिस अधिकारी एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी जैसे विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाएं। ट्रैफिक इंचार्ज भी अपने-अपने क्षेत्रों में वाहन चालकों द्वारा यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करें ताकि यात्रियों के बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके। इसके अलावा, अधिकारियों को केजीपी और केएमपी एक्सप्रेसवे पर लेन ड्राइविंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए, श्री संधू ने कहा कि आम संसदीय चुनाव आने वाले हैं तथा जींद विधानसभा के उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसलिए पुलिस द्वारा राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अभी से ही आवश्यक संभावित प्रबंध किए जाने चाहिए।

  वीडियो-कॉन्फ्रेंस में डीजीपी मुख्यालय श्री के.के मिश्रा, डीजीपी क्राइम श्री पी.के अग्रवाल, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर मोहम्मद अकील, एडीजीपी ऑपरेशंस एंड आईटी, श्री ए.एस. चावला, एडीजीपी सीआईडी श्री अनिल कुमार राव, आईजीपी आधुनिकीकरण, श्री हरदीप सिंह दून और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अपराधियों के लिए काल बने पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल, कहां अपराधियों से कोई समझौता नहीं उनकी जगह सलाखों के पीछे।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ अपराधियों के लिए काल बने पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल, कहां अपराधियों से कोई समझौता नहीं उनकी जगह सलाखों के पीछे। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिला पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेशानुसार अपनी बेबाकी, ईमानदारी, तेज तर्रारी के नाम से मशहूर पुलिस इंस्पेक्टर पिनगवां थाना प्रभारी रतनलाल ने अपराधियों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। हम आपको बता दें पिनगवां शहर की सड़कों पर इन दिनों सिंघम इंसपेक्टर के नाम से मशहूर थाना प्रभारी रतनलाल अपराधियों के लिए काल बन रहे हैं। उनका साफ तरीके से कहना है अपराधियों से किसी भी प्रकार का समझौता उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं है। या तो अपराधी अपराध छोड़ दें या उनका इलाका ही छोड़कर चले जाएं अन्यथा अपराधियों की जगह  हरगिज की सलाखों के पीछे होगी। हम आपको बता दें इंसपेक्टर रतनलाल द्वारा जारी कड़े दिशा निर्देश होने जहां अपराधियों की नींद हराम कर दी है वही अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले शातिर अपराधी सिंघम के डर के कारण इलाका छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।  जिले के पिनगवां थाने में होगी अब आम आदमी की सुनवाई...

Pinagwan police station will work to provide justice to every victim at the right time: Inspector Ratanlal

Mewat Crime Tak News Singham was seen in action as soon as Pingwan Police Station took charge of the charge, will not be tolerated under any circumstances.  Pinagwan police station will work to provide justice to every victim at the right time: Inspector Ratanlal  Bilal Ahmed journalist nuh Mewat   Inspector-in-charge Mr. Ratanlal, the Pinagwan newly appointed police station of Nuh district has taken charge.  As soon as the charge in charge of the station, Ratanlal appeared in the tone of his faint style, let us tell you that before you Inspector Ratanlal has been in charge of the station in-charge Ferozepur Jhirka police station, where he has done his duty with full honesty.  In all the police stations in Mewat district, the police station in-charge Ratanlal worked as a station in-charge, he was a great example as well as praise.  In the last tenure, Ferozepur Jhirka police station in-charge, where Inspector Ratanlal has arrested 119 criminals d...

दलालो की खैर नही,थाने के सामने वह इर्द-गिर्द भी नजर नहीं आए दलाल टाईप लोग:-सिंघम थानेदार रतनलाल

मेवात क्राईम तक न्यूज़ दलालो की खैर नही,थाने के सामने वह इर्द-गिर्द भी नजर नहीं आए दलाल टाईप लोग:-सिंघम थानेदार रतनलाल पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाना पिनगवां थाना पुलिस की पहली प्राथमिकता, पुलिस कार्रवाई के नाम लोगों से पैसे ऐंठने वाले दलाल टाईप के लोग नही होंगे बर्दाश्त:-इंस्पेक्टर रतनलाल बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की पिनगवां थाना पुलिस द्वारा जहां एक और पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाने की कोशिश में पुरजोर जारी है, ऐसे में पिनगवां थाना प्रभारी सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार थाना अंतर्गत पुराने मामलो में  माननीय अदालत द्वारा भगोड़े बेल जंपर इनामी करार दिए हुए आरोपियों के लिए धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। ऐसे में पिनगवां थाना प्रभारी तेजतर्रार थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा साफ तरीके से चेतावनी दी गई थाने के इर्द-गिर्द घूमने वाले दलाल टाइप के लोगों की कतई खैर नहीं है,पिनगवां थाना पुलिस इस प्रकार के लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। हम आपको बता दें थाना प्रभारी इंस्...