इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:हरियाणा श्रम विभाग के सचिव महावीर सिंह ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ की कॉन्फ्रेंस।
विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव महावीर सिंह ने वीरवार को लघु सचिवालय के काफैं्रस हॉल में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यो की समीक्षा बैठक में जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी घोषणाएं लम्बित हैं उन पर तुरंत कार्यवाही करें तथा जिन घोषणाओं पर कार्य चल रहा है उन पर भी पूरी नजर रखकर कार्य को पूरा करें। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 253 घोषनाएं हुई है। जिनमें से 78 घोषणाओं का कार्य पूरा हुआ है व 54 घोषाणाओं का कार्य प्रगति है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी 112 घोषनाएं लम्बित चल रही है जिन पर कार्य शुरु किया जाना है तथा 09 घोषणाओं नोट फिजिवल है। उन्होंने लम्बित घोषणाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन घोषणाओं पर शीघ्र कार्य शुरु करने के लिए तुरंत कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि लम्बित घोषणाओं पर कार्य शुरु करने में जहां पर दिक्कत आ रही है, उस घोषणा के लिए मुख्यालय से सम्पर्क कर उसका हल निकाले। श्री महावीर सिंह ने लम्बित घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग की 17, पंचायत विभाग की 13, सिचाई विभाग की 07, स्थानीय निकाय की 05, परिवहन विभाग की 03 घोषणाओं लम्बित है। इन घोषणाओं के निपटान के लिए शीघ्र कार्यवाही करे ताकि कार्य पूरा हो सके। उन्होने सभी संबंधित विभागों की घोषणाओं की अलग-अलग समीक्षा करते हुए बारिकी से जानकारी हासिल की तथा कहा कि कार्य को पूरा करने में कम से कम समय लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इन घोषणाओंं की जिला वार समीक्षा करते है, उस समीक्षा बैठक में जिले का नाम अव्वल श्रेणी में रहें इस सोच के साथ कार्यो को पूरा करें। उपायुक्त पकंज कुमार ने प्रधान सचिव श्रम विभाग हरियाणा को अवगत करा कि लोक निर्माण विभाग की लम्बित घोषणाओं में पांच करम के रास्ते पर सडक़ बनाना है, जिन्हें नॉर्म के अनुसार पूरा करने के लिए छ: करम के रास्ते होने चाहिए। उन्हें पूरा करने के लिए एक करम की छुट प्रदान करने हेतू विभाग द्वारा मुख्यालय लिखा हुआ है। उपायुक्त ने बताया कि एक्शन मार्किट बोर्ड द्वारा 12 कार्यो के टैडर किए जा चुके है तथा 26 के टैडंर अगले कुछ दिन में हो जाएगें। केवल एक कार्य योजना के तहत नही आता जिसके बारे में अवगत करा दिया गया है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह, डीएसपी नूंह विरेन्द्र सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज रुप हुडडा, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यकारी अभियंता सिचाई विभाग, जिला नगर योजनाकार, उप-निदेशक पशु पालन विभाग डा. नरेन्द्र, मेडिकल कॉलेज के प्रदीप गौदारा, डा. शिवदत्ता, एसडीओ कृषि विभाग डा. अजीत सिंह, सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहें।

Comments
Post a Comment