खास खबर:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व खुफिया विभाग की बड़ी कार्रवाई,शिकायत के आधार पर बिवां पहाड़ी रोड़ से पकड़ी बसें, ठोका जुर्माना।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व खुफिया विभाग की बड़ी कार्रवाई,शिकायत के आधार पर बिवां पहाड़ी रोड़ से पकड़ी बसें, ठोका जुर्माना।
फिरोजपुर झिरका सीएम उडऩ दस्ते के साथ खुफिया विभाग की टीम ने क्षेत्र में बिना टैक्स भरे चल रही पांच प्राइवेट बसों को जब्त किया। सीएम उडऩ दस्ते ने मौके पर आरटीओ को बुलाकर बसों को चालान कराकर उन्हें बंद करा दिया। आरटीओ विभाग द्वारा इन बसों पर करीब डेढ लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। इसमें हद की बात तो ये है कि टीम द्वारा पकड़ी गई चार बसें यहां ऐसी थी जो टैक्स भरे बिना ही सडक़ों पर दौड़ रही थी। जबकि एक बस यहां टीम द्वारा ऐसी भी पकड़ी गई जो अनफिट होकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही थी। उपरोक्त दस्ते द्वारा की गई कार्रवाई के बाद प्राइवेट बस संचालकों में हडक़ंप की स्थिति देखी।
इस संदर्भ में नूंह खुफिया विभाग के इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह और सीएम फ्लाइंग के एएसआई समय सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से मिल रही शिकायतों के आधार पर बृहस्पतिवार के दिन क्षेत्र में दौड़ रही प्राइवेट बसों के परमिट व उनकी फिटनेस तथा टैक्स से संबंधित कागजातों की चैकिंग के लिए मुख्यमंत्री उडऩ दस्ता फ्लाइंग और खुफिया विभाग की टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने फिरोजपुर झिरका पहाड़ी मार्ग पर चल रही पांच बसों को कब्जे में लिया गया। यहां टीम को चार बसें बिना टैक्स भरे चलते हुए मिली जबकि एक बस अनफिट मिली। खुफिया विभाग के इंस्पेक्टर ने बताया कि टीम में एएसआई सुरेंद्र सिंह, एएसआई बिजेंद्र सिंह, एएसआई अजीम खान, एचसी फारुक खान, एचसी विजय कुमार मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जिले में चल रही प्राइवेट बसों को लेकर जल्द ही आगे भी कार्रवाई की जाएगी। अधिकग्रीने बताया कि मामले कीपूरी जांच की जा रही है। यी बसें किस के इशारे नी चल रही थी सारी जांच की जा रही है। जैसे भी हालात होंगे उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।

Comments
Post a Comment