इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:मेवात महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर ने लगाया एएसआई दुष्कर्म करने के आरोप,मामला दर्ज।
नूंह में एक महिला पुलिस कर्मी ने पुलिस विभाग में ही तैनात एक एएसआई पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पीड़िता सब इंस्पेक्टर ने बताया कि वो साल 2005 से लेकर 2015 तक नूंह में तैनात थी। उसके खिलाफ साल 2015 में शिकायत ए एस आई भंवर सिंह के पास आई थी, पीड़िता ने बताया कि भंवर सिंह ने शिकायत के आधार पर उसपर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया और उसे नौकरी से हाथ धोने की धमकी दी जिसके बाद महिला पुलिस कर्मी ने उसके दबाव में आकर शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता ने बताया कि उसके बाद सितंबर 2015 में आरोपी भंवर सिंह ने उसके गले में माला डालकर शादी करने की बात कही और उसके बाद भी लगातार उसके साथ यौन संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि 2015 के आखिर में उसका तबादला पलवल हो गया, लेकिन आरोपी भंवर लाल ने उसका वहां पर भी पीछा किया और उसके साथ ज्यादती की।
जिसके बाद आरोपी भंवर लाल के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों को शादी का आश्वासन दिया था, लेकिन आरोपी भंवर लाल ने उसके साथ शादी नहीं की। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद भी आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब पुलिस को इसकी शिकायत दी गई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने बीते माह उससे गाड़ी में साथ लेकर गया और उससे किसी प्रकार के रिश्ता ना होने की बात कही जिसके बाद पीड़िता ने अब नौ जनवरी को नूंह में इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
वहीं अब पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है और जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।

Comments
Post a Comment