खास खबर:तेलंगाना की पार्टी से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफतार,अदालत में पेश कर लिया रिमांड पर।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:तेलंगाना की पार्टी से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफतार,अदालत में पेश कर लिया रिमांड पर।
OLXपर सस्ती फोरचूनर गाडी का विज्ञापन दिखाकर वारदाम को अंजाम देने के लिए बुलाया था पुन्हाना।
कट्टे के दम पर 3 लाख नकदी सहित अन्य सामान की की गई लूट।
OLX पर सस्ती गाडी का विज्ञापन देकर तेलंगाना की पार्टी से करीब 3 लाख रूपये छीनने के मामले में पुन्हाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफतार कर लिया है। जबकि मामले में अभी भी 4 अन्य आरोपी गिरफत से बाहर चल रहे हैं।
जांच अधिकारी नसीम ने बताया कि तेलंगाना राज्य के केवी रंगारेड्डी जिले निवासी पंदम अशोक कुमार पुत्र पंदम पंदू ने पुन्हाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पिछले दिनों उन्हें OLXसोशल साईट पर एक फोरचूनर कार दिखाई दी। गाडी को खरीदने के लिए हमे होडल बुलाया गया। जहां से मुझे व मेरे साथी अल्लूरी वेंकट को शौकीन, शाहीद, हस्सन, जाहीद, सांजीद व अकबर बोलेरो कार में बिठाकर पुन्हाना के गांव टिकरी में ले आए। जहां पर हमारे उपर कट्टा तान कर हमसे 3 लाख की नकदी सहित मोबाईल व सोने के आभूषण छीन लिए। उन्होंने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसमे आगामी कार्रवाई करते हुए नई निवासी शौकीन पुत्र बशीर व शाहीद पुत्र आस मोहममद को जुरेहडा मोड से गिरफतार कर लिया गया है। जिसकी पीडि़त ने शिनाखत भी कर ली है।
क्या कहते है थाना प्रभारी पुन्हाना:
वहीं इस मामले में पुन्हाना थाना प्रभारी कुलबीर सिंह का कहना है कि
दोनों आरोपितों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जिससे मामले में छीनी गई राशि को बरामद करने के साथ ही अन्य आरोपितों को भी गिरफतार करने में भी मदद मिलेगी।

Comments
Post a Comment