खास खबर:पुन्हाना सिहरी गांव में सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने गए बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज।
ताक़त कलम की न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:पुन्हाना सिहरी गांव में सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने गए बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज।
मेवात जिले के उपमंडल पुन्हाना के गांव सिहरी जमालगढ़ में सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने गए बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
पुन्हाना बिजली विभाग के एसडीओ हर्ष कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग पुन्हाना में कार्यरत सहूद पुत्र नजीर खान निवासी सिहरी अपने ही गांव में सरकार द्वारा दी जाने वाली बिजली बिल माफी योजना की जानकारी देने के लिए ग्रामीणों के बीच गए तभी गांव के इमरान,कमरुद्दीन पुत्र चाहत वहा आ गए।
किसी बात को लेकर गाली गलौच करने लगे,मामला काफी हद तक बढ़ गया आरोपी इमरान व कमरुद्दीन ने बिजली कर्मचारी सहूद के साथ लाठी डंडो से मारपीट की।
वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानून अधिनियम की धारा 323,353,186,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी पुन्हाना:
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी पुन्हाना सब इंसपेक्टर कुलबीर सिंह का कहना है बिजली विभाग के एसडीओ की शिकायत पर कर्मचारी के साथ मारपीट सरकारी कार्य में बाधा डालने के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments
Post a Comment