इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:कड़कती ठंड में गरीबों की मसीहा बनीं मोहमदी बेग़म,किया कम्बल वितरण कार्यक्रम।
सर्दी के मौसम में 550 कंबल महिलाओं को वितरित कर लागों को समाज सेवा की दी प्ररेणा।
गरीब बेवा महिलाओं को पांचवा कंबल वितरण कार्यक्रम।
फिरोजपुर झिरका : हाड कपांती सर्दी में किसी के दर्द को जानने के लिए रात में सडक़ों पर जाती हूं ओर गरीब बेसहारा लोगों को कंबल देकर उन्हें सर्दी से बचाने का एक छोटा सा प्रयास कर समाज क लोगों को प्रेरणा देती हूं कि वो अपने आस-पास रह रहे गरीब वर्ग के लोगों को सर्दी मे बिना कम्बल के नही रहने दें। उक्त बातें समाजसेवी मोहम्मदी बेगम ने अपने निवास पर विधानसभा के लगभग 35 गांवों की महिलाओं को कंबल वितरित करने के दौरान एक कार्यक्रम के दौरान कहें। मोहम्मदी बेगम ने कहा की आज के युग में तालीम बहुत जरूरी है, चाहे गरीब हो या अमीर हो सबको अपने बच्चों को शिक्षा दिलाना अनिवार्य है। चाहे इसके लिए उन्हें एक समय की रोटी की बचत करनी पड़े। मोहम्मदी बेगम ने कहा कि 550 परिवारों के लिए सूची तैयार करने में लगभग 10 दिन लग गए। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं रह गई हैं । उन्हें अगले कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों को लाभ मिल सके । जो वास्तव में गरीब है, उन्हें सर्दी से बचने की आवश्यकता है। ऐसे लोगों की सूचि समाजसेंवी लोगों से ली जा रही है। उन्होंने संबोधन में कहा कि जरूरतमंदों की मदद ही सबसे बड़ी सेवा है। पूर्व सरपंच फजरुद्दीन बेसर ने कहा कि समाजसेवी मोहम्मदी बेगम पिछले कई सालों से गरीब और बेवा औरतों की सेवा करती आई हैं। इस मौके पर हुसैना घाटा ,बशीर खान ,पूर्व सरपंच नबी ,आलम खान मौलवी साबिर ,चौधरी यूनुस ,जुम्मा चौधरी ,खैर मोहम्मद, ईशा खा सहित काफी तादाद में महिलाएं मौजूद थी

Comments
Post a Comment