इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:सीएम मेवात में विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा पर करे अमल: राजुद्दीन
पांच दिवसीय कार्यशाला में रोजगार, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य पर चर्चा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगीना में आयोजित पांच दिवसीय सेमिनार का समापन हो गया। कार्यशाला में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास, रेडक्रास व अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजुद्दीन सत्यमेव ने कहा कि धीरे- धीरे शिक्षा और स्वास्थ्य के मापदंडों में मेवात बेहतर हुआ है। यही रफ्तार कायम रही तो जल्दी ही नूंह जिले से पिछड़ापन दूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को अभी भी एक विश्वविद्यालय खोलने की आवश्यकता है। नगीना खंड में बस ईखांजादा, करहेड़ा, उमरा को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाना होगा। मुख्यमंत्री प्रत्येक जिले में अलग यूनिवर्सिटी खोलने का एलान कर चुके है उस लिहाज से भी यहां विश्वविद्यालय मेवात में खुलना चाहिए। होगी। समाज सुधारक राजुद्दीन ने रेड क्रास के बारे में जानकारी दी व प्राथमिक उपचार के बारे बताया। पांच दिवसीय सेमिनार का मकसद छात्रों को हर तरह से सक्षम बनाना है। जो 50 छात्र सेमिनार में शामिल हुए उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। अलग-अलग विभागों के अधिकारियों विस्तारपूर्वक अपने विभागों की जानकारियां दी। छात्रों को भविष्य संवारने की सूचनाएं मिली। स्वास्थ्य विभाग की क्षयरोग यूनिट मांडीखेड़ा प्रभारी राजुद्दीन ने बताया कि टीबी को मिटाने के लिए प्रधानमंत्री ने पोषण योजना लागू की है। दवाई खाने के दौरान 6 से 8 महीने के लिए प्रत्येक महीने 500 रुपए का मरीजों के खातों में अनुदान डाला जा रहा है। अब तक 18 लाख रुपए मरीजों के खाते में योजना आरंभ होने से अब तक डाले चुके है। प्राथमिक उपचार के बारे में विद्यार्थियों को घायल या बीमार व्यक्ति की जान बचाने के लिए सबसे पहले क्या करें। इस बारे में जिला अस्पताल मांडीखेड़ा के अधिकारियों ने विस्तार को जानकारी दी। मौके पर प्रिंसिपल डॉक्टर मोहम्मद हाशिम, पूर्व प्राचार्य उमर मोहम्मद, प्रवक्ता डॉक्टर जियाउल हक, टीबीएचवी आबिद हुसैन व छात्रगण मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment