मेवात क्राईम तक न्यूज़
पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाना पिनगवां थाना पुलिस की पहली प्राथमिकता, पुलिस कार्रवाई के नाम लोगों से पैसे ऐंठने वाले दलाल टाईप के लोग नही होंगे बर्दाश्त:-इंस्पेक्टर रतनलाल
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले की पिनगवां थाना पुलिस द्वारा जहां एक और पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाने की कोशिश में पुरजोर जारी है, ऐसे में पिनगवां थाना प्रभारी सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार थाना अंतर्गत पुराने मामलो में माननीय अदालत द्वारा भगोड़े बेल जंपर इनामी करार दिए हुए आरोपियों के लिए धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। ऐसे में पिनगवां थाना प्रभारी तेजतर्रार थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा साफ तरीके से चेतावनी दी गई थाने के इर्द-गिर्द घूमने वाले दलाल टाइप के लोगों की कतई खैर नहीं है,पिनगवां थाना पुलिस इस प्रकार के लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। हम आपको बता दें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल ने जानकारी देते हुए बताया पिनगवां थाना पुलिस हमेशा पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाने का कार्य कर रही है। ऐसे में न्याय के लिए थाना आने वाले भोले भाले गरीब लोगों को कुछ दलाल टाइप के लोग पुलिस कार्रवाई के नाम से बहकाकर पैसे ऐठने का काम करते हैं, इस प्रकार के सफेदपोश दलाल टाइप के लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना मिलते ही ऐसे लोगों के खिलाफ पिनगवां थाना पुलिस द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पिनगवां थाना पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। थाने में शिकायत लेकर आने वाले लोगों से सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा अपील की गई कृपया कर पुलिस के नाम पर ठगी करने वाले किसी भी दलाल के बहकावे में ना आएं, हर छोटी बड़ी शिकायत समस्या को लेकर सीधा उनसे मिले आप की शिकायत पर समय अनुसार जायज त्वरित कार्यवाही की जाएगी।इलाके में किसी भी प्रकार का अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार पिनगवां थाना पुलिस द्वारा अपराध पर लगाम लगाने हेतु कार्यवाही लगातार जारी है।

Comments
Post a Comment