इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:नशे में थाने में हंगामा करने वाला एएसआई निलंबित,एसपी राजेश दुग्गल ने लिया एक्शन।
नूंह थाने में तैनात एक एएसआई ने शराब के नशे में थाने में हंगामा किया। जानकारी के बाद नूंह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशुद्दीन ने एएसआई राजेंद्र सिंह का मेडिकल करवाया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। इस पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि एएसआई पहले भी थाने में शराब पी चुका है।
हालांकि मामले में पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम एएसआई ने थाने में ही एक पुलिस अधिकारी के साथ बदतमीजी भी की थी। नूंह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशुद्दीन ने बताया कि एएसआई राजेंद्र सिंह शराब पीकर थाने में हंमामा करता था। उसका मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में शराब पिये होने की पुष्टि होने से रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई, जिस पर उसे निलंबित कर दिया गया। इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जब पुलिसकर्मी ही ऐसी हरकत करेंगे तो आमजन की सुरक्षा कैसे होगी।

Comments
Post a Comment