इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर: जिले को सक्षम बनाने में जुटा शिक्षा विभाग:डा. राकेश गुप्ता
नूंह,मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रोजेक्ट निदेशक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डा.राकेश गुप्ता ने वीरवार को विडियों काफ्रैंस के माध्यम से सक्षम हरियाणा कार्यक्रम से संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सक्षम हरियाणा कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए करते हुए कहा कि जिला नूंह के पांचों खंडों को सक्षम बनाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे है, वो प्रयास काबिले तारिफ है। उन्होंने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी 12 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा में अपने-अपने खंडों को सक्षम बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि नूंह जिले को सक्षम बनाना सबसे मुश्किल था और इस जिले को सक्षम बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा जिस लग्न व मेहनत से जुटा हुआ उससे लगता है कि आप निश्चत तोर पर जिले के खंडों को सक्षम बनाने का कार्य कर देगें।
उन्होंने नगीना, फिरोजपुर-झिरका के खंड शिक्षा अधिकारियों से उनके द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी लेते हुए कहा कि आपका जोश यह दिखा रहा है कि आप पूरी महेनत से लगे हुए है ।
जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश शास्त्री ने डा. गुप्ता को बताया कि पांचों खंडों में तीसरी, पांचवीं और सातवीं कक्षा को पढ़ाने वाले अध्यापको से सीधी बात की जा रही है तथा अच्छे अध्यापको की डयूटी इस कार्य के लिए लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि लगातार बच्चों के टेस्ट भी लिए जा रहें है तथा जिन खंडों में बच्चों की संख्या अधिक है, उनमें अतिरिक्त अध्यापक लगा दिए गए है।
मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने डा. गुप्ता को बताया कि हमें पूरी उम्मीद है कि हम जिले को सक्षम बना देगें, जिसके लिए जमीनी स्तर तक शिक्षा विभाग लगा हुआ है।
अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह ने डा. राकेश गुप्ता को सक्षम के संबंध में चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले को सक्षम करने के लिए पूरे जोर से तैयारियां चल रही है। संबंधित उपमंडल अधिकारियों ने अपने-अपने उपमंडल में जिला शिक्षा अधिकारी के साथ शिक्षा विभाग की बैठक कर इस कार्य को तेजी पूरा करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए है तथा शिक्षा विभाग की और से पूरी मेहनत की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम पूरी उम्मीद है कि हमारा जिला सक्षम होगा। एसडीएम पुन्हाना जितेन्द्र गर्ग, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया, डीपीसी नूंह अनूप सिंह जाखड़, प्रिसिंपल डाईट, सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment