खास खबर:यासीन मेव डिग्री कालेज में धूमधाम से मनाया गया 70वां गणतंत्र दिवस,लोक निर्माण मंत्री ने किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण तथा परेड की सलामी ली।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:यासीन मेव डिग्री कालेज में धूमधाम से मनाया गया 70वां गणतंत्र दिवस,लोक निर्माण मंत्री ने किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण तथा परेड की सलामी ली।
नूंह 26 जनवरी-यासीन मेव डिग्री कालेज में शनिवार को 70वां गणतंत्रता दिवस समारोह बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा के लोकनिर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली व मार्च पास्ट का निरीक्षण किया।
राव नरवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मेवात की इस पावन भूमि पर तिरंगा फहराकर मुझे बड़े गर्व एवं खुशी की अनुभुति हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी ज्ञात व अज्ञात शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन बहादुर सैनिकों को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता व अखण्डता को बनाए रखने और देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
उन्होंने कहा कि हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों, सेवारत व भूतपूर्व सैनिकों व अर्ध-सैनिक बलों के जवानों पर नाज है। मेवात क्षेत्र के लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लिया और आजाद हिन्द फौज में नेता जी सुभाष चंद्र बोस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जापान व बर्मा तक लड़ाइयां लड़ी। उन्होंने कहा कि 1947 में भारत देश आजद हुआ और 26 जनवरी 1950 को आज ही के दिन हमारा सविधान लागू हुआ था। उन्होने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंम्बेडकर के नेतृत्व बनाए गए संविधान से प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार प्राप्त हुआ। देश के नवनिर्माण में महात्मा गांधी, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपध्याय, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल बाहदुर शास्त्री, अटल बिहारी वाजेपयी सहित अनेक राष्ट्र भक्तों ने महत्वपूूर्ण भूमिका निभाई, देश हित में इनके योगदान को कभी भूलाया नही जा सकता।
राव नरवीर सिंह ने कहा कि आजाद भारत के काल खंड में आपने अनेक प्रधानमंत्रीयों को देखा है परन्तु देश के इतिहास में पहली बार ऐसा लोकप्रिय एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के चमत्कारी नेतृत्व का दुनिया लोहा मान रही है। प्रधानमंत्री की वैश्विक सोच से भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रुप में पहचान मिली है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के इतिहास में पहली बार अभूतपूर्व स्वास्थ्य सेवा ‘आयुष्मान भारत योजना’ शुरू की है। इससे देश के 11 करोड़ परिवारों के करीब 55 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं। हरियाणा के करीब 15 लाख 50 हजार परिवारों के लगभग 75 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। अब कोई भी व्यक्ति हरियाणा व केन्द्र सरकार के पैनल में पंजीकृत किसी भी उत्कृष्टï निजी अस्पताल में फ्री ईलाज करवा सकता है। इसके तहत मरीजों को 5 लाख रुपए तक की वार्षिक नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाती है।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के इतिहास में पहली बार स्वर्णो को आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है, जो कि 01 फरवरी से पूरे देश में लागू होगा। उन्होंने कहा कि इस आरक्षण से पहले आरक्षण का लाभ ले रहें वर्गो पर कोई असर नही पडेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एससी-एसटी को अधिनियम को मजबूत किया है वहीं ओबीसी के लिए अलग से ओबीसी आयोग का गठन किया है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में ‘समान अवसर, समान विकास’ की अवधारणा को पूरा करते हुए सरकारी नौकरियों में भाई-भतीजावाद तथा क्षेत्रवाद रूपी कलंक को हरियाणा की धरती से मिटाने का काम किया है। हमारी सरकार ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार करीब 1 लाख 50 हजार युवाओं को सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार देने का काम किया है। सरकार ने पारदर्शी, साक्षात्कार मुक्त एवं मैरिट आधार पर करीब 55 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने योग्यता के आधार पर नौकरी दी है, हॉल ही में गु्रप डी की 18 हजार भर्तियों में प्रत्येक जिला को योग्यता के आधार पर प्रतिनिधित्व मिला है।
श्री राव नरवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश के जिले में कई मेडिकल कॉलेज खोले गए है तथा जिन जिलों में अभी तक मेडिकल कालेज नही खुले है वहां भी सरकार द्वारा सरकारी या गैर सरकारी मेडिकल कालेज जल्द ही खोले जाएगें, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि मेवात जिले के पिछड़ेपन दूर करने के लिए हमारी सरकार ने इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम करने की कोशिश की है। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र में मेवात कनॉल, रैनीवल परियोजना, नगीना से तिजारा, तावडू़ से पुन्हाना, दिल्ली- मुम्बई एक्सप्रैस वे जैसी अनेको बड़ी परियोजनाओं पर कार्य शुरु हुआ है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मेवात की सबसे ज्यादा सडक़ो को एक-दूसरी सडक़ो से जोडने का कार्य किया गया है, ताकि लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की खुशहाली के लिए ‘सॉयल हैल्थ कार्ड’, ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई’ तथा ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ शुरू की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 31 दिसम्बर, 2005 के बाद सरकारी नौकरी में आए कर्मचारियों का नेशनल पैंशन स्कीम (एनपीएस) में सरकारी अंशदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया है। इससे राज्य के हजारों सरकारी कर्मचारी लाभांवित होंगे। प्रधानमंत्री ने जन-धन योजना के बाद लोगों को उनके ही गांवों में स्थित पोस्ट ऑफिस को भारतीय पोस्ट पेमैंट बैंक बना दिया है। इससे अब हरियाणा के लोगों को उनके घरों के आसपास ही बैंक की सभी सुविधाएं डाकघरों में मिलने लगी हैं।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हमारी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर चलते हुए हरियाणा को एक श्रेष्ठï राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए सरकार ने खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, कानून व्यवस्था, समाज कल्याण, उद्योग, रोजगार तथा आधारभूत संरचना सहित अन्य क्षेत्रों में अनेक जनहितैषी निर्णय लिये हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अध्यापकों की ऑनलाइन स्थानांतरण नीति लागू की है, जिसे देश के अन्य 9 राज्यों द्वारा अनुसरण किया जा रहा है। राज्य में 44 नये राजकीय महाविद्यालय खोले गए हैं तथा लड़कियों को 150 किलोमीटर तक फ्री बस पास सुविधा दी गई है। हमने प्रदेश के बुजुर्गों का सम्मान भत्ता बढ़ाकर 2000 रुपये कर अपने संकल्प को पूरा किया है। इसके अतिरिक्त नगर निकाय की दुकानों या रिहायशी प्रोपर्टी की रजिस्ट्री अब निर्धारित अवधि के किरायदारों के नाम करने का प्रावधान किया गया हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले रही विभिन्न टीमो ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा समूह गान, च्च् जब-जब धरती पाप से डोले ज्ज् मेवात मॉडल स्कूल नूंह की छात्राओं ने गढवाली नृत्य च्च् हुम्बे रे हुम्बे हुम्बे ज्ज् चौधरी यासीन खान मेव व.मा.वि. नूंह के विद्यार्थियों ने मोलिक अधिकारों पर एक लघु नाटीका, हिन्दु वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने पंजाबी गिद्दा च्च् मैं कुडी देश पंजाब दी ज्ज् राजकीय प्राथमिक अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान फिरोजपुर-नमक के विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित मेवाती एक्शन सोंग च्च् तेरी कोख में पनप रही सुन ले मेरी माई ज्ज् राजकीय कन्या वरिष्ठ मा.वि. नूंह की छात्राओं ने हरियाणी नृत्य च्च् मेरा बावन गज का घाघरा जब घुमया मेला में ज्ज् मेवात मॉडल स्कूल नूंह का एक्शन सोग, च्च् आ से बनता है आम ज्ज्मॉर्डन मर्दस पराईड स्कूल नूंह के विद्यार्थियों ने च्च् जय हो ज्ज् देश भक्ति नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। विभिन्न स्कूली बच्चों ने इस मौके पर पीटी, लेजीयम, डम्बल की मनोहरी प्रस्तुति से कार्यक्रम को भव्यरुप दिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकिया भी निकाली गईं, जिनमें हरियाणा राज्य परिवहन, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, आयुर्वेद विभाग, स्वास्थ्य विभाग, डीआरडीए, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, सिंचाई, एलडीएम, मेवात विकास अभिकरण, आईटीआई, पशु पालन विभाग, सहित अन्य विभागों की झांकिया भी शामिल रहीं। उन्होने विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झाकियों में प्रथम स्थान पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, दूसरे स्थान पर मेवात विकास अभिकरण, तीसरे स्थान पर रही महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी की टीम को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर स्वतंत्रता सैनानियों, युद्ध वीरांगणाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों, विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कृत किया तथा मार्च पास्ट में प्रथम रही हरियाणा पुलिस, दूसरे स्थान पर यासीन मेव सी.सै. स्कूल तथा तीसरे स्थान पर एसऔएस हरमन स्कूल पल्ला की टुकडी को सम्मानित किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम रही राजकीय प्राथमिक अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान फिरोजपुर-नमक, दूसरे स्थान पर मॉर्डन मर्दस पराईड स्कूल नूंह तथा तीसरे स्थान पर रही मेवात मॉडल स्कूल नूंह की टीम को सम्मानित किया। कार्यक्रम से पूर्व लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह शहीद पार्क पर जाकर शहीदों को पुष्प चक्र भेंट कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर लोकनिर्माण मंत्री ने गणतंत्र दिवस में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए एक लाख रुपए की देने कि घोषणा की।
इस मौके पर उपायुक्त पंकज कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी डा. मोनिका यादव, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह, एसडीएम नूंह प्रदीप अहलावत, नगराधीश रोहित यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र देशवाल, खादी बोर्ड के सदस्य कवंर संजय सिंह, जाहिद चैयरमैन, नरेन्द्र पटेल, डा. सुरेश बघेल, एमडीए के पूर्व चैयरमैन खुर्शीद राजाका, जिला उपाध्यक्ष शिवराम शर्मा, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता, जिला राजस्व अधिकारी बस्तीराम, तहसीलदार अनील कुमार, शिक्षा विभाग के सफी मौ. असरफ हुसैन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहें।

Comments
Post a Comment