इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:35 किलोग्राम प्रति कार्ड के हिसाब से फरवरी माह में वितरण कराया जाएगा राशन:उपायुक्त
नूंह जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जिले में विभिन्न डिपों होल्डरों के माध्यम से अन्तोदय अन्य योजना को 10 हजार 710 कार्ड धारकों को दो रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से 35 किलोग्राम गेंहू प्रति कार्ड के हिसाब से फरवरी माह में वितरण कराया जाएगा।
उपायुक्त पकंज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि माह फरवरी के दौरान अन्य प्राथमिक परिवारों केन्द्रीय व राज्य के गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वाले कार्ड धारकों को 5 किलोग्राम गेंहू प्रति सदस्य दो रुपए प्रति किलोगा्रम की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में ओपीएच, स्टेट बी.पी.एल व केन्द्रीय बी.पी.एल के एक लाख 22 हजार 476 कार्ड धारक है जिनके परिवार के सदस्यों की संख्या 6 लाख 94 हजार 480 है।
उन्होंने बताया कि जिले के 38 हजार 581 कार्ड धारको जिनमें केन्द्रीय व स्टेट बी.पी.एल व अन्तोदय योजना कार्ड धारक शामिल है को प्रति कार्ड 2 लीटर सरसों का तेल 20 रुपए लीटर व एक किलोग्राम चीनी 13 रुपए 50 पैसे प्रति किलो की दर से यह माह फरवरी में डिपो धारको के माध्यम से प्रदान की जाएगी। उन्होंने उपरोक्त कार्ड धारको से आह्वान किया है कि वे राशन लेेते समय मशीन में देख कर राशन ले और डिपो धारको से अपनी पर्ची अवश्य ले ताकि उनके साथ किसी प्रकार की कोई हेरा-फेरी ना हो। उन्होने यह भी कहा कि लाभार्थीयों को राशन से संबंधित कोई शिकायत आती है तो वे सम्बधित निरीक्षक, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के कार्यालय में शिकायत दे।

Comments
Post a Comment