इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास ख़बर:स्मार्ट रेडियो द्वारा फ्री कम्प्यूटर क्लासेज़ की शुरूआत।
मेवात में सिकिंग मार्डन एपलिकेशंस फॉर रियल ट्रांसफोर्मेशन (स्मार्ट) ने डिजिटल साक्षरता के तहत की फ्री कम्प्यूटर क्लासेज की शुरुआत। स्मार्ट द्वारा मेवात में पहली बार इस तरह का अनूठा प्रयास किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलए चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने रिबन काट कर किया। इस दौरान डीडीएम नाबार्ड विजय कुमार नागरा, महिला एवं बाल सुरक्षा अधिकारी मधु जैन, सुप्रीम कोर्ट के वकील अल्ताफ, वाईएमडी कॉलेज से डॉ साज़िया खान व स्मार्ट की संस्थापक अर्चना कपूर मौजूद रहें।
ज़ाकिर हुसैन जी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि मेवात में लड़कियों के उज्जवल भविष्य के लिए उनको कम्प्यूटर का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। साथ ही स्मार्ट द्वारा की गई इस पहल की भी सराहना की और आगे कहा कि भविष्य में भी स्मार्ट व रेडियो मेवात द्वारा मेवात के लोगों की भलाई के लिए किए जाने वाले सभी कर्यों में सहयोग करेंगे।
फ्री कम्प्यूटर क्लासेज़ के इस उद्घाटन कार्यक्रम में 100 से भी अधिक लोग मौजूद रहें। लोगों के बीच स्मार्ट की संस्थापक, अर्चना कपूर जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत मेवात में लड़कियों के तकनीकी ज्ञान में पीछड़े होने को ध्यान मे रखकर की गई है। इससे समुदाय कि लड़कियो को व्यक्तिगत विकास के साथ तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। लड़कियों को कम्प्यूटर की सैद्धांतिक व व्यवहारिक क्लासेज़, सोनिका राणा व सुमित राणा द्वारा दी जाएगी। वर्तमान में मेवात में बहुत सारे कम्प्यूटर सेंटर चल रहे हैं लेकिन इनमें से कोई भी मुफ्त में ट्रेनिंग नहीं दे रहा। स्मार्ट द्वारा चलाया जा रहा कम्प्यूटर कार्यक्रम मेवात में अपने आप में पहला ऐसा प्रोग्राम है।
इस कार्यक्रम का लक्ष्य 1 साल में कम से कम 150 लड़कियों को प्रमाणित प्रशिक्षण देना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। यह ट्रेनिग लड़को को भी दी जाएगी लेकिन प्राथमिकता लड़कियों के लिए रहेगी। स्मार्ट प्रतिदिन 12 विधार्थियों को 4 बैच में सैद्धांतिक और व्यवहारिक ट्रेनिंग देगा।

Comments
Post a Comment