इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:डिजिटल साक्षरता के तहत फ्री कम्प्यूटर क्लासेज़ का शुभारंभ
मेवात में सीकिंग मार्डन एपलिकेशंस फॉर रियल ट्रांसफोर्मेशन (स्मार्ट) पहली बार डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का शुभारंभ करने जा रहा है, जिसमें लड़कियों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्घाटन नूहं के एमएलए ज़ाकिर हुसैन जी के द्वारा रेडियो मेवात के परिसर में कल सुबह 11 बजे किया जाएगा।
मेवात के विकास के लिए एतिहाद फाउंडेशन पुर जोर से प्रयास कर रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य यहां की शिक्षा व्यवस्था में सुधार है। पहले भी यह संस्था सन् 2016 में नौसेरा गांव के सरकारी स्कूल में रख रखाव के लिए 50 हजार डॉलर का सहयोग कर चुकी है। विश्व शिक्षा कार्यक्रम के तहत एतिहाद, स्मार्ट के साथ मिलकर मुख्यतः उन स्कूलों में जहां पर पर्याप्त शिक्षक नहीं है वहां पर बेहतर शिक्षा व्यवस्था और डिजिटल साक्षरता को लेकर काम करेगा। रेडियो मेवात का रेडियो ट्यूशन कार्यक्रम भी इसमे शामिल है।
गरीबी, लैंगिक भेदभाव और अवसरवाद की कमी मेवात की महिलाओं के पिछड़े होने का महत्वपूर्ण कारण है। डिजिटल साक्षरता इस पिछड़ेपन और विकास के बीच जो दूरी है उसे कम करेगा और मेवात की लड़कियों को वैश्विक स्तर पर रोजगार दिलाने में मदद करेगा। आईसीटी टूल्स और तकनीक के बढ़ते उपयोग के कारण कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी का होना वर्तमान समय में ज़रूरी हो गया है। अनेक शोध में यह सामने आया है कि जिन महिलाओं और लड़कियों को कम्प्यूटर की जानकारी कम होती है उन्हें नौकरी मिलने में भी दिक्कत आती है।
स्मार्ट पिछले 19 सालों से मेवात में काम कर रहा है और सरकार व पंचायती राज के साथ मिलकर कई सारे कौशल विकास से जुड़े प्रोजेक्ट कर चुका है। साथ ही पिछले 8 सालों से मेवात में एक सामुदायिक रेडियो, रेडियो मेवात भी चला रहा है। जिसके माध्यम से अब तक लगभग 200 स्थानीय लड़के और लड़कियों में कम्यूनिकेशन व एंकरिंग की स्किल्स का विकास किया जा चुका है।
स्मार्ट का मानना है कि डिजिटल लिटरेसी मेवात में लैंगिक भेदभाव के स्तर में सुधार लाने का काम करेगा और लड़कियों की तकनीक तक पहुंच बनाने में मदद भी करेगा।
स्मार्ट की संस्थापक, अर्चना कपूर जी का कहना है कि डिजिटल साक्षरता ट्रेनिंग सूचनाओं व वित्तिय जानकारीयों तक पहुंच में मदद करेगी और व्यक्तिगत विकास के साथ तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। वर्तमान में मेवात में बहुत सारे कम्प्यूटर सेंटर चल रहे हैं लेकिन इनमें से कोई भी मुफ्त में ट्रेनिंग नहीं दे रहा। स्मार्ट द्वारा चलाया जा रहा कम्प्यूटर कार्यक्रम मेवात में अपने आप में पहला ऐसा प्रोग्राम है।
इस कार्यक्रम का लक्ष्य 1 साल में कम से कम 150 लड़कियों को प्रमाणित प्रशिक्षण देना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। यह ट्रेनिग लड़को को भी दी जाएगी लेकिन प्राथमिकता लड़कियों के लिए रहेगी। स्मार्ट प्रतिदिन 12 विधार्थियों को 4 बैच में सैद्धांतिक और व्यवहारिक ट्रेनिंग देगा। इस कार्यक्रम की सफलता को देखकर एतिहाद फाउंडेशन ऐसी ही ट्रेनिंग का विस्तार करेगा।

Comments
Post a Comment