मेवात क्राईम तक न्यूज़
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
जिला पुलिस अधीक्षक नूंह द्वारा नशा तस्करों पर लगाम लगाते हुये प्रबंधक अफसर सदर तावडू के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा नशीली दवाईयों की बङी खेफ बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 26.06.2020 को प्रबंधक अफसर सदर तावडू के नेतृत्व मे गठित टीम के द्वारा गुप्तचर की सुचना पर गांव शिकारपुर बस अड्डा के पास बनी दुकानों के आगे से कुल 26000 टैबलेट नशीली दवाईयों को बरामद किया है । आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर भागने मे कामयाब हुआ । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
प्रबंधक अफसर थाना सदर तावडू निरीक्षक जितेन्द्र राणा ने बताया की उनकी टीम गस्त के दौरान पटौदी चौक तावडू पर मौजूद थी उसी दौरान गुप्तचर से सुचना प्राप्त हुई की मोहम्मद शाद पुत्र अख्तर निवासी रजपुरा जिला पलवल हाल गांव शिकारपुर थाना सदर तावडू नशीली दवाईयों की तस्करी करता है औऱ अभी-अभी एक कट्टा प्लास्टिक रंग नीला को लेकर पैदल ही गांव शिकारपुर की तरफ गया है । सुचना मिलते ही गुप्तचर द्वारा बताये गये स्थान शिकारपुर बस अड्डा के पास बनी दुकानों पर दबिश दी गई । दुकानों के आगे एक नौजवान लङका जिसने अपने कंधे पर नीले रंग का प्लास्टिक कट्टा रखा हुआ था जो पुलिस पार्टी को देखकर कट्टे को वही फेंककर भागने मे कामयाब हो गया । भागते हुये नौजवान लङके की पहचान गुप्तचर ने मोहम्मद शाद पुत्र अख्तर निवासी रजपुरा जिला पलवल हाल गांव शिकारपुर थाना सदर तावडू की । प्लास्टिक कट्टा को चैक करने पर उसमें PROZOLAM-0.5 MG के 24 डब्बों में कुल 19200 गोलियां व TRAMAD0L HYDROCHLORIDE TABLET 100 MG के 34 डब्बों में कुल 6800 गोलियां बरामद हुई । नियमानुसार श्री दिनेश कुमार ड्रगस इंसपेक्टर नूंह से नशीली दवाईयों बारे राय ली गई । नशीली दवाईयों की कुल 26000 गोलियों को बरामद करके कब्जा में लिया । जिस संबध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर तावडू में एक मुकदमा दर्ज रजिस्टर किया । आरोपी की गिरफ्तारी के लिये भर्षक प्रयत्न किये जा रहे है । आरोपी को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार करके नियमानुसार कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी।

Comments
Post a Comment