मेवात क्राईम तक न्यूज़
वाहन चोरी अन्य मामलों में आदतन अपराधी है शफाकत उर्फ सलमान,टायर चोरी मोटरसाइकिल चोरी अन्य वारदातों में पहले भी काट चुका है सजा।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी पुलिस द्वारा शहर में आए दिन बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर चोरी की बाइक सहित दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई दो शातिर चोर चोरी की बाइक सहित पाट मोड फिरोजपुर झिरका के समीप खड़े हुए हैं। सिटी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने मामले को तुरंत संज्ञान लेते हुए एएसआई राजपाल हवलदार सुनील कुमार की अगुवाई में एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दी तो पुलिस द्वारा दो शातिर वाहन चोरों को चोरी की बाइक सहित धर दबोचने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम रफीक पुत्र अय्यूब निवासी सिंगार थाना बिछोर जिला नूह व दूसरे शातिर वाहन चोर ने अपना नाम शफाकत उर्फ सलमान पुत्र लियाकत निवासी चितौड़ा थाना फिरोजपुर झिरका बताया है। वही फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों से एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। शातिर वाहन चोर शफाकत उर्फ सलमान का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी चोरी की वारदात में फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी के जवानों के हत्थे चढ़ चुका है। वही कई वर्ष पहले रेवाड़ी पुलिस का मोस्टवांटेड अपराधी टायर चोरी मामले में भी सजा काट चुका है।
क्या कहते हैं सिटी चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका:-
वहीं इस मामले में सिटी चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका एएसआई बलबीर सिंह का कहना है मुखबिर खास की सूचना का आधार पर पुलिस द्वारा दो शातिर बाइक चोरों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शहर के अंदर वाहन चोरी अवैध शराब की बिक्री अन्य अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी पुलिस अपराध को लेकर बेहद सख्त नजर आ रही है वहीं मेवात पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार वाहन चोरों अन्य अपराध पर शिकंजा कसा जा रहा।

Comments
Post a Comment