गौ- तस्करों व वाहन चोरों पर लगाम लगाते हुए उप पुलिस अधीक्षक पुन्हाना श्री विवेक चौधरी के नेतृत्व मे गठित टीम के द्वारा भारी मात्रा में गाय की खाल व वाहन बरामद किए।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
गौ- तस्करों व वाहन चोरों पर लगाम लगाते हुए उप पुलिस अधीक्षक पुन्हाना श्री विवेक चौधरी के नेतृत्व मे गठित टीम के द्वारा भारी मात्रा में गाय की खाल व वाहन बरामद किए।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
जिला पुलिस अधीक्षक नूंह ने गऊ तस्करों व वाहन चोरों पर लगाम लगाते हुए उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक चौधरी के नेतृत्व मे गठित टीम के द्वारा भारी मात्रा में गाय की खाल व वाहन बरामद किये है।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 10.06.2020 को उप पुलिस अधीक्षक पुन्हाना श्री विवेक चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ वाहन चोरों औऱ गौ तस्करों पर लगाम लगाने के लिये गांव जमालगढ में दबिश देकर सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया । तलाशी अभियान शुरु करने से पहले पुलिस ने गांव को चारों तरफ से पूरी तरह सील कर दिया था और किसी को भी बाहर-भीतर आने जाने नही दिया गया । नाकेबंदी कर घर-घर सर्च अभियान चलाया गया । तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा मे गाय की खालें व वाहन बरामद हुये।जिला नूंह पुलिस के उप मंडल पुन्हाना के डीएसपी श्री विवेक चौधरी के नेतृत्व में गुप्तचर की सुचना पर एक टीम गठित की गई । जो गुप्तचर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की निन्ना उर्फ निजाम, फारुख पुत्रान सलामु, हासीम पुत्र निन्ना उर्फ निजाम, दीनू, अल्ली पुत्रान अहमद हुसैन, आसीफ पुत्र बाबूदीन, निजाम पुत्र आसर, मुस्तकीन पुत्र इलियास, नियाजु पुत्र मम्मन निवासियान जमालगढ थाना पुन्हाना जो मिलकर गोकशी का कार्य करते है और गऊकसी करने के बाद गाय मांस व खालों को दिल्ली व हापुङ बेचते है जिन्होनें आज भी अपने अपने मकानों पर गऊकसी की है जो गाय खालों को अपने अपने मकानों में बने गोदामो मे रख रहे है तथा आसीफ पुत्र बाबूदीन की गाङी टाटा 407 में गाय खालों को बेचने के लिये भर रहे है जो इसी सुचना पर गुप्तचर को साथ लेकर मकान आसीफ उपरोक्त के मकान के नजदीक पहुंचकर देखा तो 9 शख्स टाटा 407 से गाय खालों को भर रहे थे जो सरकारी गाङी व पुलिस कर्मचारियों को अपनी तरफ आते देखकर गाङी टाटा को खाल सहित मौका पर छोङ कर भाग लिये । भागते हुये शख्सों को गुप्तचर ने निन्ना उर्फ निजाम, फारुख पुत्रान सलामु, हासीम पुत्र निन्ना उर्फ निजाम, दीनू, अल्ली पुत्रान अहमद हुसैन, आसीफ पुत्र बाबूदीन, निजाम पुत्र आसर, मुस्तकीन पुत्र इलियास, नियाजु पुत्र मम्मन निवासियान जमालगढ थाना पुन्हाना शिनाख्त किया । गाङी टाटा 407 के पास आकर देखा तो गाङी के आगे नं0 RJ-02-GA-9914 लिखा मिला और गाङी को चैक करने पर गाङी गाय खालों से भरी हुई मिली जिनकी गिनती की तो 414 गाय खालें मिली जिनमे कुछ गाय खालें ताजा गऊकसी की हूई थी जो टाटा 407 व उसमे भरी हुई गाय खालों को बरामद करके कब्जा पुलिस में लिया तथा उसके पश्चात निजाम पुत्र आसर के मकान में बने गोदाम को रेड की तो गोदाम में गाय खालें रखी मिली जिनकी गिनती करने पर कुल 620 गाय खालें मिली जिनमें कुछ गाय खालें ताजा गऊकसी की हूई थी । गाय खालों को बरामद करके कब्जा पुलिस में लिया गया । उसके पश्चात मकान निन्ना उर्फ निजामु, फारुख, हासीम के मकान में बने गोदाम पर रेड की तो गोदाम में गाय खालें रखी मिली जिनकी गिनती करने पर कुल 1060 गाय खालें मिली जिनमे कुछ गाय खालें ताजा गऊकसी की हुई थी । गाय खालों को बरामद करके कब्जा पुलिस मे लिया गया । उसके पश्चात मकान दीनू, अल्ली पुत्रान अहमद हुसैन, मुस्तकिम पुत्र इलियास, निजामु पुत्र मम्मन के बने गोदाम मकान दीनू में रेड की तो गोदाम में गाय खालें रखी मिली जिनकी गिनती करने पर कुल 478 गाय खालें मिली । जिनमे कुछ गाय खालें ताजा गऊकसी की हूई थी । गाय खालों को बरामद करके कब्जा पुलिस मे लिया गया । जो आरोपियान निन्ना उर्फ निजाम, फारुख, हासीम, दीनू, अल्ली, आसीफ, निजाम, मुस्तकिम, नियाजु उपरोक्तों के कब्जे से अलग-अलग कुल 2572 गाय खालों व एक टाटा 407 को बरामद किया है । जिस संबध मे पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ थाना पुन्हाना में एक मुकदमा दर्ज रजिस्टर किया है । आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये भरसक प्रयत्न किये जा रहे है । आरोपियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार करके नियमानुसार कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी ।

Comments
Post a Comment