Skip to main content

सिटी चौकी फिरोजपुर झिरका प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने चोरी की बाइक सहित दबोचा शातिर चोर।

मेवात क्राईम तक न्यूज़
सिटी चौकी फिरोजपुर झिरका प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने चोरी की बाइक सहित दबोचा शातिर चोर।

करीब 15 दिन पहले पलवल जिले से चोरी की गई थी बाईक बेचने के फिराक में था शातिर अपराधी किया गिरफ्तार।

बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।

नूह जिले की फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह की टीम ने मुखबिर खास की सूचना के आधार पर एक शातिर बाइक चोर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इतना ही नहीं शातिर बाईक चोर ने पिछले 15 दिन पहले ही उक्त बाईक पलवल जिले से चोरी की थी तथा उन्हें बेचने के फिराक में फिरोजपुर झिरका आया हुआ था। खास जानकारी देते हुए सिटी चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका एएसआई बलबीर सिंह ने बताया मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई एक शातिर बाइक चोर एक चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में फिरोजपुर झिरका अंबेडकर चौक के समीप खड़ा है, मौके पर दबिश दी जाए तो काबू आ सकता है। चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह ने एक टीम गठित कर अंबेडकर चौक पर छापेमारी की छापेमारी के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक सहित मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तहसीम पुत्र आजाद निवासी से सहसन थाना जुरहेड़ा जिला भरतपुर राजस्थान बताया आरोपी ने कबूल किया है कि पुलिस द्वारा आरोपी से बरामद की गई चोरी की बाइक उन्होंने करीब 15 दिन पहले पलवल जिले से चोरी की है तथा उन्हें बेचने के फिराक में फिरोजपुर झिरका अंबेडकर चौक पर आया हुआ था। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानून अधिनियम की धारा379,411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या कहते हैं सिटी चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका:-

 वहीं इस मामले में फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह का कहना है मुखबिर खास की सूचना के आधार पर राजस्थान के एक शातिर चोर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है आरोपी से चोरी की बाइक बरामद की गई है जो आरोपी ने 15 दिन पहले पलवल जिले से चोरी की की थी। आरोपी के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इलाके में अपराध व अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर है माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेशानुसार पुलिस द्वारा जुआ सट्टा, अवैध शराब की बिक्री, वाहन चोरी, जैसी अन्य संगीन वारदातों पर लगाम लगाने का कार्य लगातार जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

अपराधियों के लिए काल बने पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल, कहां अपराधियों से कोई समझौता नहीं उनकी जगह सलाखों के पीछे।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ अपराधियों के लिए काल बने पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल, कहां अपराधियों से कोई समझौता नहीं उनकी जगह सलाखों के पीछे। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिला पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेशानुसार अपनी बेबाकी, ईमानदारी, तेज तर्रारी के नाम से मशहूर पुलिस इंस्पेक्टर पिनगवां थाना प्रभारी रतनलाल ने अपराधियों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। हम आपको बता दें पिनगवां शहर की सड़कों पर इन दिनों सिंघम इंसपेक्टर के नाम से मशहूर थाना प्रभारी रतनलाल अपराधियों के लिए काल बन रहे हैं। उनका साफ तरीके से कहना है अपराधियों से किसी भी प्रकार का समझौता उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं है। या तो अपराधी अपराध छोड़ दें या उनका इलाका ही छोड़कर चले जाएं अन्यथा अपराधियों की जगह  हरगिज की सलाखों के पीछे होगी। हम आपको बता दें इंसपेक्टर रतनलाल द्वारा जारी कड़े दिशा निर्देश होने जहां अपराधियों की नींद हराम कर दी है वही अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले शातिर अपराधी सिंघम के डर के कारण इलाका छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।  जिले के पिनगवां थाने में होगी अब आम आदमी की सुनवाई...

Pinagwan police station will work to provide justice to every victim at the right time: Inspector Ratanlal

Mewat Crime Tak News Singham was seen in action as soon as Pingwan Police Station took charge of the charge, will not be tolerated under any circumstances.  Pinagwan police station will work to provide justice to every victim at the right time: Inspector Ratanlal  Bilal Ahmed journalist nuh Mewat   Inspector-in-charge Mr. Ratanlal, the Pinagwan newly appointed police station of Nuh district has taken charge.  As soon as the charge in charge of the station, Ratanlal appeared in the tone of his faint style, let us tell you that before you Inspector Ratanlal has been in charge of the station in-charge Ferozepur Jhirka police station, where he has done his duty with full honesty.  In all the police stations in Mewat district, the police station in-charge Ratanlal worked as a station in-charge, he was a great example as well as praise.  In the last tenure, Ferozepur Jhirka police station in-charge, where Inspector Ratanlal has arrested 119 criminals d...

दलालो की खैर नही,थाने के सामने वह इर्द-गिर्द भी नजर नहीं आए दलाल टाईप लोग:-सिंघम थानेदार रतनलाल

मेवात क्राईम तक न्यूज़ दलालो की खैर नही,थाने के सामने वह इर्द-गिर्द भी नजर नहीं आए दलाल टाईप लोग:-सिंघम थानेदार रतनलाल पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाना पिनगवां थाना पुलिस की पहली प्राथमिकता, पुलिस कार्रवाई के नाम लोगों से पैसे ऐंठने वाले दलाल टाईप के लोग नही होंगे बर्दाश्त:-इंस्पेक्टर रतनलाल बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की पिनगवां थाना पुलिस द्वारा जहां एक और पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाने की कोशिश में पुरजोर जारी है, ऐसे में पिनगवां थाना प्रभारी सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार थाना अंतर्गत पुराने मामलो में  माननीय अदालत द्वारा भगोड़े बेल जंपर इनामी करार दिए हुए आरोपियों के लिए धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। ऐसे में पिनगवां थाना प्रभारी तेजतर्रार थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा साफ तरीके से चेतावनी दी गई थाने के इर्द-गिर्द घूमने वाले दलाल टाइप के लोगों की कतई खैर नहीं है,पिनगवां थाना पुलिस इस प्रकार के लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। हम आपको बता दें थाना प्रभारी इंस्...