मेवात क्राईम तक न्यूज़
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह उपायुक्त पंकज ने किसानों से आग्रह किया है कि वे टिड्डी दल से अपनी फसलों को बचाने के लिए सावधानी बरते और निगरानी रखें। किसान कृषि विभाग के साथ तालमेल बनाए रखें और टिड्डी दल से संबंधित सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को अवगत करवाएं। टिड्डी का प्रकोप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसकी पड़ोसी राज्य के अलावा प्रदेश के जिलों महेन्द्रगढ़ , रेवाड़ी व झज्जर में आक्रमण की खबरें प्राप्त हो रही है। उपायुक्त ने कृषि विभाग को टिड्डी दल के हमले के संभावित क्षेत्रों में समुचित मात्रा में दवा उपलब्ध करवाने और गांव स्तर पर किसानों को दवा के छिडक़ाव की मात्रा की जानकारी बारीकी से देने बारे कहा है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में टिड्डी नियंत्रण हेतु व्यापक प्रबन्ध किए गए हैं। उन्होंने किसानों से यह भी आग्रह किया है कि टिड्डी के प्रकोप की स्थिति में एक साथ एकत्र होकर टिन के डिब्बों, थालियों व ढोल बजाकर शोर करें, जिससे टिड्डी इकट्ठा ना होने पाए। किसान भी छिडक़ाव केलिए अपने पंप आदि तैयार रखें ताकि जरूरत पडऩे पर उनका प्रयोग किया जा सके। कृषि विभाग के अधिकारियों को टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव हेतू अपडेट रहने के निर्देश दिए गये ताकि विभाग के कर्मचारी सतर्क रहकर गांवो में लोगों को टिड्डी के प्रकोप से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में किसानों को जागरूक करते रहे ।
जिला के सभी खंडों में निगरानी के लिए अधिकारीयो कि डयूटी लगा दी गई है , जिनका मुख्य कार्य खंड में टिड्डी नियंत्रण अभियान की निगरानी करना है तथा टिड्डी के आक्रमण बारे सूचना का आदान-प्रदान करना है।

Comments
Post a Comment