मेवात क्राईम तक न्यूज़
जिला को नशामुक्त बनाने के लिए 26 जून से10 जुलाई तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान:- उपायुक्त पंकज
नशीले प्रदार्थो हेतू ऑनलाईन सेमिनार- उपायुक्त पंकज
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह प्रति वर्ष भी भांति इस वर्ष भी 26 जून को जिला स्तर पर नशीले पदार्थो के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नशा मुक्ति से संबंधित भाषण, प्रस्ताव लेखन, पोस्टर, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।उपायुक्त पंकज ने जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थो के दुरुपयोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ताकि लोग नशे से बच सके। उन्होंने बताया कि 26 जून को विश्व में नशीले पदार्थो के सेवन से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव व गैर कानूनी व्यापार की रोकथाम हेतु इस दिवस को ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर लोगो को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा इस कार्यक्रम का जिले में 26 जून से10 जुलाई तक चलाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बारें जागरूक किया जा सकें। उन्होंने बताया कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम के तहत पोस्टर, बैनर व पंपलेट का भरपूर प्रयोग किया जाएगा तथा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार हम सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में एक कारगर कदम उठाकर जिला को नशामुक्त बनाने की पहल करेंगे। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षो से आव्हान किया है कि वे अपने क्षेत्रीय प्रचार अमले के माध्यम से इस बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरुक करने का कार्य करें। उन्होंने बताया कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग की गंभीर समस्या से निपटने के लिए लोगों में जागरूकता लाना बहुत जरूरी है।

Comments
Post a Comment