दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग भादस गांव में डंपर ने बाईक सवार को मारी टक्कर मौके पर हुई दर्दनाक मौत।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग भादस गांव में डंपर ने बाईक सवार को मारी टक्कर मौके पर हुई दर्दनाक मौत।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
मेवात जिले से होकर गुजरने वाला दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन सड़क हादसे थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। मुख्य कारण दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग को ऑनलाइन नहीं होना है तथा मेवात के कुछ सामाजिक संगठनों युवाओं ने पहले कई बार इस रोड को फोरलेन करने की आवाज भी उठाई लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। जिसको लेकर गुस्साए मेवात के युवाओं ने रोड पर जगह-जगह खूनी रोड के स्लोगन में लिखें। ताजा दर्दनाक हादसा सुबह 10:00 बजे का है फिरोजपुर झिरका नंगली निवासी मुबीन पुत्र मम्मद उम्र (32 वर्ष) जो नूह में कपड़े की दुकान पर कार्य करता है अपने गांव फिरोजपुर झिरका नंगली आ रहा था दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग भादस गांव के समीप बड़कली चौक की ओर से आ रहे तेज हाईवा डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें नंगली गांव के मुबीन की दर्दनाक मौत हो गई।गुस्साए भादस गांव के ग्रामीणों व अन्य लोगों ने रोड जाम कर दिया मौके पर नगीना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर समसुद्दीन पूरे पुलिस बल के साथ पहुंचे जैसे तैसे मामले को शांत कराया गया। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी हाईवा डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लेकर अलाविया हॉस्पिटल मांडी खेड़ा में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Comments
Post a Comment