Skip to main content

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे गुरुग्राम से 25000 रु0 व निम्मच (म.प्र.) से 50000 रु0 के घोषित ईनामी बदमाश इमरान व उसके अन्य साथी बदमाश नशीम खान उर्फ नस्सी को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार किया।

मेवात क्राईम तक न्यूज़
पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे गुरुग्राम से 25000 रु0 व निम्मच (म.प्र.) से 50000 रु0 के घोषित ईनामी बदमाश इमरान व उसके अन्य साथी बदमाश नशीम खान उर्फ नस्सी को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार किया।

बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे गुरुग्राम से 25000 रु0 व निम्मच (म.प्र.) से 50000 रु0 के घोषित ईनामी बदमाश इमरान व उसके अन्य साथी बदमाश नशीम खान उर्फ नस्सी को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार किया गया।                                   पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूँह से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 25.06.2020 को गुप्तचर की सूचना पर उप निरीक्षक बनवारी लाल थाना फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में गठित टीम ने मुठभेड़ के बाद गुरुग्राम से 25,000 व निम्मच (म.प्र.) से 50,000 रु0 के घोषित ईनामी बदमाश इमरान को अवैध हथियार के साथ व उसके साथी बदमाश नशीम खान उर्फ नस्सी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है । मुठभेड़ के दौरान ईनामी बदमाश इमरान के बाएं पैर मे गोली लगी जिसको इलाज के लिए जी.एच.मांडीखेड़ा मे भर्ती कराया गया है । ईनामी बदमाश इमरान के कब्जा से पुलिस ने नाजायज हथियार कट्टा देशी को बरामद किया है जिसके सबंध मे थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।
                                            प्रबंधक थाना फिरोजपुर झिरका उप-निरीक्षक सत्यप्रकाश से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 25.06.2020 को निरीक्षक आंनद कुमार एसटीएफ भोंडसी गुरुग्राम ने थाना मे आकर गुप्तचर की सुचना से अवगत करवाकर पुलिस सहायता के लिए कहा जिस पर उप- निरीक्षक बनवारी लाल के नेतृत्व मे एक टीम गठित करके सहायता के लिये निरीक्षक आंनद कुमार एसटीएफ भोंडसी गुरुग्राम के साथ गुप्तचर द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश देने के लिये भेजा । जिस पर गांव रिगङ में पहुचंकर गुप्तचर द्वारा बताये गये मकान पर रैड की गई जो दो नौजवान शख्स पुलिस को देख कर मकान की दीवार कूद कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतो की तरफ भाग गये जिनकी साथी कर्मचारियों की सहायता से तलाश शुरु की गई । कॉफी देर तलाश के बाद दोनों अपराधी गांव के बाहर खेतो से सङक की तरफ जाते दिखाई दिये । अपराधी ईमरान ने अपने आप को पुलिस पार्टी से घिरा हुआ देख कर सीधा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से अवैध हथियार से फायर किया । जिस पर निरीक्षक आंनद कुमार एसटीएफ भोंडसी गुरुग्राम ने अपने कर्मचारियों व अपने आप का बचाव करते हुये हवाई फायर करके अपराधियों को आत्म समर्पण करने के लिये कहा परंतु बदमाश ईमरान ने फिर से देशी कट्टा में रौंध डालकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से दोबारा फायर किया जवाबी कार्यवाही में निरीक्षक आंनद कुमार ने अपनी व अपने साथी कर्मचारियो की रक्षा करते हुये एक फायर ईमरान के पैरो की तरफ किया जो गोली ईमरान के बांये पैर मे टखने के पास लगी जिससे वह घायल होकर वही पर गिर पङा । दोनो अपराधियों को निरीक्षक आंनद कुमार ने साथी कर्मचारियो की सहायता से अलीपुर तिगरा- अखनाका रोङ से काबू किया और नाम पता पूछा तो घायल अपराधी ने अपना नाम ईमरान पुत्र हुसैनदीन निवासी देवला व दुसरे अपराधी ने अपना नाम नशीम खान उर्फ नस्सी पुत्र अब्दुल निवासी देवला जिला नूंह बतलाया । ईनामी बदमाश ईमरान की कब्जा से एक देशी कट्टा बरामद किया तथा उसके पैर मे लगी गोली से घायल होने पर ईलाज हेतु जी0 एच0 मांडीखेङा मे दाखिल कराया गया । उक्त घटना के संबध मे निरीक्षक आंनद कुमार की शिकायत पर थाना फिरोजपुर झिरका में एक मुकदमा दर्ज रजिस्टर किया गया जिसकी तफ्तीश थाना फिरोजपुर झिरका द्वारा की जा रही है । इस प्रकार निरीक्षक आंनद कुमार व उप निरीक्षक बनवारी लाल के नेतृत्व में सयुंक्त गठित टीम द्वारा साहस दिखाते हुये अपनी जान की परवाह न करते हुये उपरोक्त ईनामी बदमाश ईमरान व उसके साथी बदमाश नशीम खान उर्फ नस्सी को काबू करने में विशेष सफलता हासिल की है । ईनामी बदमाश ईमरान उपरोक्त को डॉ0 साहब द्वारा बाद ईलाज डिसचार्ज करने पर उपरोक्त मुकदमा में नियमानुसार गिरफ्तार करके गहनता से पुछताछ की जायेगी व सह अपराधी नशीम खान उर्फ नस्सी उपरोक्त से गहनता से पुछताछ की जा रही है । दोनो अपराधियो को बाद कोरोना टैस्ट पेश अदालत किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

अपराधियों के लिए काल बने पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल, कहां अपराधियों से कोई समझौता नहीं उनकी जगह सलाखों के पीछे।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ अपराधियों के लिए काल बने पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल, कहां अपराधियों से कोई समझौता नहीं उनकी जगह सलाखों के पीछे। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिला पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेशानुसार अपनी बेबाकी, ईमानदारी, तेज तर्रारी के नाम से मशहूर पुलिस इंस्पेक्टर पिनगवां थाना प्रभारी रतनलाल ने अपराधियों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। हम आपको बता दें पिनगवां शहर की सड़कों पर इन दिनों सिंघम इंसपेक्टर के नाम से मशहूर थाना प्रभारी रतनलाल अपराधियों के लिए काल बन रहे हैं। उनका साफ तरीके से कहना है अपराधियों से किसी भी प्रकार का समझौता उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं है। या तो अपराधी अपराध छोड़ दें या उनका इलाका ही छोड़कर चले जाएं अन्यथा अपराधियों की जगह  हरगिज की सलाखों के पीछे होगी। हम आपको बता दें इंसपेक्टर रतनलाल द्वारा जारी कड़े दिशा निर्देश होने जहां अपराधियों की नींद हराम कर दी है वही अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले शातिर अपराधी सिंघम के डर के कारण इलाका छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।  जिले के पिनगवां थाने में होगी अब आम आदमी की सुनवाई...

Pinagwan police station will work to provide justice to every victim at the right time: Inspector Ratanlal

Mewat Crime Tak News Singham was seen in action as soon as Pingwan Police Station took charge of the charge, will not be tolerated under any circumstances.  Pinagwan police station will work to provide justice to every victim at the right time: Inspector Ratanlal  Bilal Ahmed journalist nuh Mewat   Inspector-in-charge Mr. Ratanlal, the Pinagwan newly appointed police station of Nuh district has taken charge.  As soon as the charge in charge of the station, Ratanlal appeared in the tone of his faint style, let us tell you that before you Inspector Ratanlal has been in charge of the station in-charge Ferozepur Jhirka police station, where he has done his duty with full honesty.  In all the police stations in Mewat district, the police station in-charge Ratanlal worked as a station in-charge, he was a great example as well as praise.  In the last tenure, Ferozepur Jhirka police station in-charge, where Inspector Ratanlal has arrested 119 criminals d...

दलालो की खैर नही,थाने के सामने वह इर्द-गिर्द भी नजर नहीं आए दलाल टाईप लोग:-सिंघम थानेदार रतनलाल

मेवात क्राईम तक न्यूज़ दलालो की खैर नही,थाने के सामने वह इर्द-गिर्द भी नजर नहीं आए दलाल टाईप लोग:-सिंघम थानेदार रतनलाल पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाना पिनगवां थाना पुलिस की पहली प्राथमिकता, पुलिस कार्रवाई के नाम लोगों से पैसे ऐंठने वाले दलाल टाईप के लोग नही होंगे बर्दाश्त:-इंस्पेक्टर रतनलाल बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की पिनगवां थाना पुलिस द्वारा जहां एक और पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाने की कोशिश में पुरजोर जारी है, ऐसे में पिनगवां थाना प्रभारी सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेश अनुसार थाना अंतर्गत पुराने मामलो में  माननीय अदालत द्वारा भगोड़े बेल जंपर इनामी करार दिए हुए आरोपियों के लिए धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। ऐसे में पिनगवां थाना प्रभारी तेजतर्रार थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा साफ तरीके से चेतावनी दी गई थाने के इर्द-गिर्द घूमने वाले दलाल टाइप के लोगों की कतई खैर नहीं है,पिनगवां थाना पुलिस इस प्रकार के लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। हम आपको बता दें थाना प्रभारी इंस्...