गोकशी के पुराने मामले में करीब 15 वर्षों से फरार चल रहे वांछित अपराधी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
गोकशी के पुराने मामले में करीब 15 वर्षों से फरार चल रहे वांछित अपराधी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले की चांदडाका चौकी पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार चांदडाका चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र कुमार को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई चौकी अंतर्गत गांव घटवासन निवासी रहिस पुत्र कपला गोकशी मामले में करीब 15 वर्षों से माननीय अदालत में पुलिस की नजरों में धूल झोंकने का कार्य कर रहा है। जो किसी काम से अपने गांव घटवासन से तिगांव आया हुआ है, सूचना सही मानते हुए चांदडाका चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र कुमार ने हवलदार लेख राम की अगुवाई में एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई दबिश के दौरान आरोपी रहिस पुत्र कपला को गिरफ्तार किया गया। वही खास जानकारी देते हुए चांदडाका चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया आरोपी रहिस पुत्र कपला फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गोकशी के मुकदमा नंबर 255 में करीब 15 वर्षों से जहां एक और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहा था वही माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित करार दिया हुआ अपराधी था। आरोपी को गिरफ्तार कर फिरोजपुर झिरका पुलिस को सौंप दिया गया है वही फिरोजपुर झिरका पुलिस आगामी कार्यवाही में जुट गई है।

Comments
Post a Comment