मेवात क्राईम तक न्यूज
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
मोदी सरकार पार्ट-2 के एक वर्ष पूरे होने पर और आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरे भारतवर्ष में "वर्चुअल रैलियां" आयोजित की । अब इसी कड़ी को जोड़ते हुए पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर "वर्चुअल संवाद" कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें नूह जिले की भी तीनों विधानसभाओं में ये कार्यक्रम आयोजित होंगे । इसके लिए पार्टी ने जिला आई टी सेल के संयोजक गौरव जैन को जिला संयोजक नियुक्त किया है । गौरव जैन ने बताया कि ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे । फ़िरोजपुर विधानसभा में यह कार्यक्रम 24 जून को व नूह और पुन्हाना विधानसभा में 25 जून को होना तय हुआ है जिसके विधानसभा संयोजक क्रमश नसीम अहमद पूर्व विधायक,कु नौक्षम चौधरी पूर्व प्रत्याशी व चौ० जाकिर हुसैन पूर्व विधायक होंगे । साथ ही गौरव जैन ने बताया कि फ़िरोजपुर झिरका में जिला अध्य्क्ष सुरेन्द्र प्रताप आर्य ,पुन्हाना में सोहना तावडू के विद्यायक संजय सिंह व नूह विधानसभा में भानीराम मंगला चेयरमैन गौसेवा आयोग इन कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे ।

Comments
Post a Comment