अपराध शाखा तावडू के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा दो आरोपियों को नशीली दवाईयों की बङी खेफ व एक पिकअप गाङी सहित गिरफ्तार किया।
Mewat Crime Tak News
अपराध शाखा तावडू के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा दो आरोपियों को नशीली दवाईयों की बङी खेफ व एक पिकअप गाङी सहित गिरफ्तार किया।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
जिला पुलिस अधीक्षक नूंह ने नशा तस्करों पर लगाम लगाते हुए प्रभारी अपराध शाखा तावडू के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा दो आरोपियों को नशीली दवाईयों की बङी खेफ व एक पिकअप गाङी सहित गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 10.06.2020 को गाङी पिकअप नम्बर UP-85-BT-2640 में मादक पदार्थ नशीली दवाईयां WELCYREX & CHLOROMINE PHOSPHATE SYRUP ले जा रहे दो शख्सों को अपराध शाखा तावडू की टीम ने गाङी पिकअप सहित काबू किया है । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।
सीआईए तावडू इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया की उनकी टीम गश्त के दौरान जमालगढ मोङ पुन्हाना पर मौजूद थी । उसी दौरान गुप्तचर से सुचना प्राप्त हुई की राधा रमन निवासी कोसी कलां मथुरा कोरेक्स नशीली दवाईयों की तस्करी का काम करता हैं जो आज भी अपनी गाङी पिकअप नं0 UP-85-BT-2640 पर सवार होकर नशीली दवाई लेकर तस्करी के लिए शहर पुन्हाना बाईपास के रास्ते नगीना, पुन्हाना व नूंह जायेगा । सुचना मिलते ही होडल पुन्हाना रोङ नजदीक सिविल हस्पताल के पास नाकाबंदी की गई । समय करीब 4.50 PM. पर एक गाङी पिकअप नं0 UP-85-BT-2640 होडल की तरफ से आती हुई दिखाई दी । जिसे SI महेन्द्र सिंह सीआईए स्टाफ तावडू ने रुकने का इशारा किया और पिकअप चालक व उसके साथ वाली साईड सीट पर बैठें शख्स को साथी कर्मचारियों की सहायता से काबू किया गया व गाङी मे देखने पर पीछे गत्ता पेट्टीयां भरी हुई थी । नियामानुसार मौका पर तहसीलदार पुन्हाना व ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाया गया । तहसीलदार पुन्हाना द्वारा गाङी पिकअप उपरोक्त मे रखी गत्ता पेट्टीयों को चैक करने के निर्देश देने पर गाङी पिकअप की तलाशी लेने पर गाङी पिकअप मे लोड की हुई गत्ता पेट्टीया बरामद हुई जिनकी गिनती करने पर कुल 40 पेट्टीयां (कुल 4800 शीशीयां नशीली दवाई) बरामद हुई । प्रत्येक पेट्टी को खोल कर चैक किया तो प्रत्येक पेट्टी मे 120-120 नशीली दवाईयों की बोतल जिन पर WELCYREX & CHLOROMINE PHOSPHATE SYRUP, 100-100 ML. लिखा हुआ मिला । गाङी पिकअप मे रखी 40 पेट्टीयों (कुल 4800 शीशीयां नशीली दवाई) को बरामद करके कब्जा में लिया गया । पूछताछ में आरोपी एक युवक पिकअप गाङी चालक ने अपना नाम लखन पुत्र फुल सिंह निवासी फालेन थाना कोसी जिला मथुरा व साईड वासी सीट पर बैठें दुसरे आरोपी युवक ने अपना नाम राधा रमन पुत्र द्वाराका प्रसाद निवासी कोसी कलां बठैन गेट सैनी मोहल्ला जिला मथुरा बतलाया । जिस सम्बध में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुन्हाना में एक मुकदमा दर्ज रजिस्टर करके दोनो आरोपियों लखन व राधा रमन उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया । आरोपियों से गहनता से पुछताछ की जा रही है।जिन्हें आज पेश अदालत किया गया।

Comments
Post a Comment