ओवरलोडिंग व तेज गति से वाहन चलाने मामले में वांछित चल रहे आरोपी को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने तावडू से किया गिरफ्तार।
मेवात क्राईम तक न्यूज
ओवरलोडिंग व तेज गति से वाहन चलाने मामले में वांछित चल रहे आरोपी को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने तावडू से किया गिरफ्तार।
करीब एक वर्ष से पुलिस व माननीय अदालत को चकमा देकर चल रहा था फरार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले की फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस द्वारा तेज गति से ओवरलोड वाहन चलाने मामले में करीब 1 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को तावडू से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर सत्य प्रकाश को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई फिरोजपुर झिरका के एक पुराने मुकदमा नंबर 92/2017में थाना तावडू गांव मंडराका निवासी अरसद पुत्र हनीफ वांछित अपराधी है तथा माननीय अदालत द्वारा लगभग एक वर्ष उद्घघोषित करार दिया हुआ है। जो फिलहाल तावडू आया हुआ है मामले को तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका सब इंसपेक्टर सत्यप्रकाश ने थाने में तैनात हवलदार विनोद कुमार की अगुवाई में एक टीम गठित कर तावडू भेजी गई तो आरोपी को बताई हुई जगह से दबोच लिया गया।आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Comments
Post a Comment