Mewat Crime tak News
ससुर व परिवार के लोगों ने पीड़ित महिला के चरित्र पर लगाए सवालिया निशान बिल्कुल निराधार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के पुन्हाना थाना अंतर्गत एक महिला ने अपने ही देवरो पर जबरन दुष्कर्म वही ससुर पर अपने घर की बहू नहीं मानने के गंभीर आरोप लगाए हैं।मामला गत 30 मई का है पीड़ित महिला ने बताया वह और उसका पति अलग रहते हैं। 30 मई को वह अपने घर कपड़े में कुछ कीमती सामान आदि के लिए गई थी तो पहले से ही ताक में बैठे उसके देवरो ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जैसे ही महिला अपने पति के पास आई सारी वारदात से अवगत कराया तो उसका पति जब उलाहना देने घर गया तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला करने के साथ-साथ उसके हाथ पैर तोड़ दिए। इस सारी घिनौनी वारदात को आरोपियों ने उसके ससुर वह उसकी सौतन के इशारे पर अंजाम दिया। हम आपको बता दें पुन्हाना निवासी आरिफ ने पहली पत्नी हनंसीरा के साथ-साथ वर्ष 2016 में सना नाम की औरत के साथ कोर्ट मैरिज कर निकाह पढ़ाया।लेकिन पीड़ित महिला ने बताया उनके ससुर व उनके देवर उन्हें कभी भी अपने घर की बहू नहीं माना तथा सौतन हंसीरा के कहने से सारी वारदात को अंजाम दिया। कुल मिलाकर पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच करते हुए पुन्हाना थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी देवर व ससुर अन्य लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वही ससुर द्वारा एक यूट्यूब चैनल पर बयान देते हुए उन्हें गलत गंदी प्रवर्ति की औरत बताया, तथा कहा कि जालसाज तरीके से उन्होंने मेरे और मेरे बेटों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता की मानें तो उन्होंने कहा कि अगर मेरे खिलाफ किसी भी थाने में एक भी मामला दर्ज हो तो मैं खुद कानूनी कार्रवाई भुगतने को तैयार हूं। यहां तक उन्होंने तो मेरे पति पर झूठा चोरी का मामला भी दर्ज करा दिया। क्या किसी पिता को यह पता नहीं होता उनका बेटा कब से चोरी कर रहा है,आखिरकार अब से पहले उसने पुलिस को सारी वारदातों की सूचना क्यों नहीं दी, जब तक मेरे ससुर को मेरा पति पैसे देते रहा तब तक तो उसने किसी भी वारदात की जबान नहीं खोली। मुझे यहां से भगाने के लिए मेरी सौतन हसीरा मेरे ससुर व देवरो ने सारी वारदात को अंजाम दे डाला।
पीड़ित महिला ने पुन्हाना पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उम्मीद जताई है कि पुन्हाना पुलिस उसको इंसाफ दिलाकर ही दम लेगी।
Comments
Post a Comment