अपराधियों से ज्यादा नेताओं को खटकता है सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल,नूह जिले से फरीदाबाद हुआ तबादला।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
अपराधियों से ज्यादा नेताओं को खटकता है सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल,नूह जिले से फरीदाबाद हुआ तबादला।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
देश प्रदेश में चल रहे करोना काल में हरियाणा पुलिस का तेजतर्रार, ईमानदार, बेबाक़, अपराधियों के लिए काल गरीब पीड़ित जनता को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाने वाले सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल का अंबाला से मेवात जिले में ट्रांसफर होने पर लोगों को जहां न्याय की उम्मीद जगी थी, वही नूह जिले के एसपी द्वारा इंसपेक्टर रतनलाल को बतौर थाना प्रभारी पिनगवां नियुक्त किया था, इंसपेक्टर रतनलाल करीब दो माह पिनगवां थाना प्रभारी रहे चलते करोना काल में लोगों को करोना जैसी संक्रमित बीमारी से बचाने के साथ साथ इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा जहां नूह एसपी के आदेश अनुसार पूर्ण ईमानदारी के साथ अपराध पर लगाम लगाने का कार्य किया गया। वही माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा द्वारा प्रदेशभर में चलाए गए पीओ बेलजंपर अपराधियों के साथ-साथ ईनामी बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा बतौर थाना प्रभारी पिनगवां रहते हुए एक हाईवा डंपर लूट की घटना को महज कुछ ही घंटों में सुलझाकर जहां आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रेवाड़ी पुलिस के वांटेड अपराधी हरियाणा राजस्थान अन्य राज्यों से वांटेड अपराधियों के साथ साथ बड़े स्तर पर जुआरियों को गिरफ़्तार कर उनसे लाखो रुपयो की राशि बरामद कर सलाखों के पीछे पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।
वही अपराध पर लगाम लगाने पीड़ित जनता को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाने की कार्यशैली से खुश होकर पिनगवां शहर की जनता ने फूल मालाओं के साथ इंस्पेक्टर रतनलाल का जोरदार स्वागत भी किया। जो कुछ राजनेताओं को रास नहीं आया, इंस्पेक्टर रतनलाल का ट्रांसफर पुलिस लाइन नूह कर दिया गया। कुल मिलाकर अगर बात की जाए अपनी नौकरी के दौरान सिंघम थानेदार इंस्पेक्टर रतनलाल अपराधियों से ज्यादा नेताओं को खटक जाता है तथा उसका ट्रांसफर कर दिया जाता है।हरियाणा पुलिस का ईमानदार तेजतर्रार नामचीन चर्चित चेहरा इंस्पेक्टर रतनलाल आखिरकार किस जिले में भी नौकरी करते हैं उस जिले में अपनी कोई न कोई छाप जरूर छोड़ कर जाते हैं।



Comments
Post a Comment