अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका जिला नूंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा दो आरोपियों को 6 किलो 500 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करके गाङी सैन्ट्रो कार को किया बरामद।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका जिला नूंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा दो आरोपियों को 6 किलो 500 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करके गाङी सैन्ट्रो कार को किया बरामद।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
जिला पुलिस अधीक्षक नूँह ने नशा तस्करों पर लगाम लगाते हुए प्रभारी अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका जिला नूंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा दो आरोपियों को 6 किलो 500 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करके गाङी सैन्ट्रो कार को किया बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 23.06.2020 को गाङी सैन्ट्रो कार नंबर DL-4C-AG-0448 मे मादक पदार्थ गांजा भरकर ले जा रहे चालक व उसके साथी को अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका की टीम ने कार सहित काबू किया है व एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल हुआ । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।
सीआईए फिरोजपुर झिरका इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक अजीत नागर ने बताया की उनकी टीम ने नावली मोङ दिल्ली अलवर रोङ पर नाका बंदी की हुई थी उसी दौरान बङकली की तरफ से एक सैन्ट्रो कार नंबर DL-4C-AG-0448 आती दिखाई दी जिसे सहायक उप निरीक्षक अरविन्द ने रुकने का ईशारा किया जो कार चालक ने अपनी गाङी को नाका से पहले ही रोक दिया और गाङी मे बैठे व्यक्ति गाङी से उतर कर भागने लगे सहायक उप निरीक्षक अरविन्द ने साथी कर्मचारियो की मदद से दो नौजवान लङको को काबू किया और एक लङका अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे कामयाब हो गया । काबू किये गये दोनो नौजवान लङको से नाम पता पुछा तो ड्राईवर सीट पर बैठे लङके ने अपना नाम तोफिक पुत्र रुजदार निवासी बसई खानज्यादा थाना नगीना व पिछली सीट पर बैठे लङके ने अपना नाम मुस्तकीम पुत्र सदिक निवासी बडैड थाना पुन्हाना बतलाया । नियमानुसार मौका पर कार्यवाही करके कार की तलाशी लेने पर कार में रखे प्लास्टिक कट्टा से 6 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ । कार सैन्ट्रो उपरोक्त व गांजा को बरामद करके पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना फिरोजपुर झिरका में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरु कर दी है । आरोपी मुस्तकीम व तोफिक उपरोक्त से मुकदमा के संबध मे गहनता से पुछताछ की जा रही है व अन्य आरोपियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा । आरोपी मुस्तकीम व तोफिक उपरोक्त का नियमानुसार कोरोना टैस्ट कराया गया । आरोपियों को कोरोना रिपोर्ट आने के बाद पेश अदालत किया जायेगा।

Comments
Post a Comment