मेवात क्राईम तक न्यूज़
भूकंप व प्राकृतिक आपदा से निपटने में नूंह पुलिस-प्रशासन सक्षम: पुलिस अधीक्षक
उपायुक्त के निर्देशानुसार उपमण्डल अधिकारी ना. प्रदीप अहलावत ने संभाली कमान
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह किसी भी प्रकार आपदा की स्थिति में भूकंप इत्यादि के समय पुलिस-प्रशासन की तैयारियों को जांचने के लिए मंगलवार को जिला सचिवालय में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में पुलिस-प्रशासन व रैडक्रास वॉलिंटियर्स की टीमों के साथ मिलकर जिला सचिवालय में फंसे 15 लोगों की जान बचाई।
उपायुक्त पंकज के निर्देशानुसार मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस, प्रशासन, रैडक्रास,अग्नि शमन व नगरपालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
उपमण्डल अधिकारी ना. प्रदीप अहलावत ने मॉक ड्रिल की कमान संभाली। मॉक ड्रिल से पूर्व एसडीएम ने प्रतिभागियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मॉक ड्रिल के निर्धारित समय पर 11:00 बजे सायरन की आवाज गूंज उठी, जिसके तुरंत बाद सभी टीमों ने अपने-अपने स्थानों की ओर कूच किया। नायब तहसीलदार अख्तर हुसैन के नेतृत्व में एक टीम ने लघु सचिवालय में आपात स्थिति को बखूबी संभाला। उन्होंने अपनी टीम के साथ बिल्डिंग में फंसे करीब 10 लोगों को सकुशल बाहर निकाला। सभी घायलों के लिए प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा दी गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने उपरांत सिविल अस्पताल रवाना किया गया। नायब तहसीलदार ने सभी प्रबंधों को स्वयं जायजा लेते हुए हर मोर्चे पर डटकर स्थिति का सामना किया। इस दौरान उन्होंने बिल्डिंग के द्वितीय तल तथा तृतीय तल पर फंसे घायलों को नीचे उतरना था तथा व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला ,जिनमें कई घायलों को चोट आई थी जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल रैफर किया गया । आग पर काबू पाने के लिए अग्नि शमन वाहन के माध्यम से आग पर काबू पाया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपदा कभी बताकर नहीं आती। इसलिए 24 घंटे हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस प्रकार की तैयारियों को जांचने के लिए ही मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। सभी ने अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर्मठता व ईमानदारीपूर्वक किया है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल ने साबित कर दिया है कि नूंह पुलिस-प्रशासन हर प्रकार की स्थिति से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
मॉक ड्रिल के समापन अवसर पर उपमण्डल अधिकारी ना. प्रदीप अहलावत ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में भय के माहौल को नहीं पनपने देना चाहिए। सबको एकजुट होकर स्थिति का सामना करना चाहिए।
इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी मनवीर सागंवान, डीएसपी अनील कुमार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियन्त्रण सीमा शर्मा, सचिव रैडक्रास महेश गुप्ता, सचिव नगरपालिका प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment