समाजसेवी लोगों ने किराए पर बस कर श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने किया नेक का कार्य :-- एसडीएम प्रदीप अहलावत
मेवात क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
समाजसेवी लोगों ने किराए पर बस कर श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने किया नेक का कार्य :-- एसडीएम प्रदीप अहलावत
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह आपदा कहां , कब और किस समय किस व्यक्ति पर अपना कहर बरपा पर दे इस बात का किसी को कुछ नहीं पता रहता । ऐसा ही एक हादसा गत दिनों अरावली पर्वत श्रृंखला कि नूंह घाटी में ( तावडू से नूंह कि ओर जा रहे ) हांसी से ईट भट्टा मजदूर अपने परिवार समेत उत्तर प्रदेश को जा रहे थे कि अचानक उस ट्रक में आग लग गई यह हादसा पुलिस चौकी के ठीक सामने हुआ जैसे ही ट्रक में आग लगी तो ट्रक में सवार मजदूर तुरंत कूद पड़े लेकिन उनके छोटे बच्चे उस ट्रक में ही थे पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने तुरंत उन सभी बच्चों को सकुशल उस ट्रक से उतार लिया । आग इतनी भयंकर थी कि उनका लगभग सभी सामान जलकर राख हो गया ।चौकी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों व प्रशासन की तत्परता से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना के पीड़ित सभी मजदूरों को जिले के समाजसेवियों ने तुरंत शेल्टर होम में लाकर इन मजदूरों के खाने पीने की व्यवस्था का इंतजाम किया व दो दिन इसी शेल्टर होम में रखा तथा समाजसेवी लोगों ने मिलकर आपसी कंट्रीब्यूशन से 55000 रुपये में एक बस किराए पर कर इन श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने का कार्य किया है। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रदीप अहलावत ने बताया कि एसडीएम तावडू सतीश कुमार यादव , तहसीलदार मनमोहन सिंह , नायब तहसीलदार अख्तर हुसैन , सरदार गुरमुख सिंह स्कूल के संचालक जीएस मलिक ,प्रधान देशराज , संजय गर्ग , गंगादान डागर , नरेश राठी , अजय शर्मा , रविंदर सहरावत , विनोद गोयल , हाजी शमशाद , प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन नूंह, माजिद गोस्वामी , आसाराम, ओम सिंह, रमेश मलिक खंड शिक्षा अधिकारी सहित उपरोक्त सभी ने इन श्रमिकों को इनके घर तक पहुंचाने का कार्य किया।

Comments
Post a Comment