मेवात क्राईम तक न्यूज़
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
पुन्हाना उपमंडल में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, वहीं इलाके में जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री चोरी गोकशी अन्य वारदातों से निपटने के लिए डीएसपी पुन्हाना श्री विवेक चौधरी ने अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले सभी पुलिस कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि इलाके में चोरी, लूट, डकैती, अवैध शराब की बिक्री, गोकशी, अन्य अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों ना हो एक न एक दिन पुलिस के शिकंजे में जरूर आ जाता है। उन्होंने अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह अपना कार्य बेहद ईमानदारी पूर्ण मुस्तैदी के साथ करें ताकि समय रहते हुए अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके।
पुन्हाना डीएसपी श्री विवेक चौधरी ने कहा कि अपने कार्य को सही प्रकार से अंजाम नहीं देने वाले तथा ड्यूटी फर्ज पूरी इमानदारी से नहीं निभाने वाले या कमी कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई करने में व कतई पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से बड़े से बड़े अपराध पर समय अनुसार लगाम लगाई जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हैं उन्होंने इलाके की जनता से अपील करते हुए कहा कि इलाके की जनता अपराध व अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस प्रशासन की मदद करें ताकि समय अनुसार पुन्हाना को पूर्ण तरीके से अपराध मुक्त किया जा सके।

Comments
Post a Comment