आकेड़ा चौकी पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
आकेड़ा चौकी पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले की आकेड़ा चौकी पुलिस के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है, मिली जानकारी के अनुसार आकेड़ा चौकी प्रभारी एएसआई दीपचंद को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई मालब गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से एक गांजा बेचने का कार्य करता है तुरंत प्रभाव से रेड़ की जाए तो काबू आ सकता है। सूचना सही मानते हुए आकेड़ा चौकी प्रभारी एएसआई दीपचंद ने एएसआई अब्दुल करीम की अगुवाई में एक टीम का गठन कर मालब गांव में छापेमारी कराई छापेमारी के दौरान एक आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए अपना नाम साकिर पुत्र साहिद निवासी मालब थाना नूह बताया है। वहीं पुलिस ने आरोपी से 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर आरोपी के खिलाफ कानून अधिनियम की धारा 20-61-85 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments
Post a Comment