साकरस गांव में बीपीएल गरीब परिवारों को कई वर्षों से आवंटन नहीं की गई सरकार द्वारा दी जाने वाली प्लॉट, गरीब परिवारों ने जिला प्रशासन हरियाणा सरकार से लगाई न्याय की गुहार।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
साकरस गांव में बीपीएल गरीब परिवारों को कई वर्षों से आवंटन नहीं की गई सरकार द्वारा दी जाने वाली प्लॉट, गरीब परिवारों ने जिला प्रशासन हरियाणा सरकार से लगाई न्याय की गुहार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
फिरोजपुर झिरका उपमंडल के बड़े गांव साकरस में इन दिनों गरीब श्रेणी से संबंध रखने वाले बीपीएल परिवारों को प्लाट आवंटन नहीं की गई जिसके कारण बीपीएल परिवार पूर्ण तरीके से परेशान हैं। हम आपको बता दें पूर्व कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को 100 वर्ग गज की प्लाट मुहैया कराई थी। लेकिन साकरस ग्राम पंचायत में यह प्लॉट केवल कागजों तक ही सीमित रही। किसी भी गरीब परिवार को उनकी जगह नहीं दी गई। अंत में कई वर्ष तक यह खेल चलता रहा आखिरकार गरीबों का सब्र का बांध टूटा तथा व ब्लाक समिति सदस्य शमीम अहमद साकरस के घर जा पहुंचे, तथा हरियाणा सरकार से प्लाट दिलाने की गुहार लगाई। साकरस ग्राम पंचायत से बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली महिला कांता, सीमा,शीला, अफसरी, बस्सी, जूमरती, अय्यूब, रहमत, सनाउल्ला, बिल्लू, इस्माइल, जुनेद आदि बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले गरीब परिवारों ने फिरोजपुर झिरका स्थानीय प्रशासन जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार से मांग करते हुए उनकी प्लाटो पर जल्द कब्जा दिलाने की मांग की है।
क्या कहते है बीडीपीओ फिरोजपुर झिरका:-
वहीं इस मामले में बीडीपीओ फिरोजपुर झिरका श्री मोहन सिंह का कहना है, अगर इन गरीब परिवारों की समस्या जायज है उन्हें तुरंत संज्ञान में लेकर ग्राम पंचायत को आदेश देकर उन्हें उनकी प्लॉट आवंटन कराए जाएगी।

Comments
Post a Comment