मेवात क्राईम तक न्यूज़
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
गरीबों के हक हकूक की जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ते हुए युवा समाजसेवी ब्लाक समिति सदस्य शमीम अहमद साकरस बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। हम आपको बता दें साकरस ग्राम पंचायत के करीब दो दर्जन से अधिक परिवारों को कांग्रेस सरकार द्वारा दी जाने वाली 100 वर्ग गज की प्लॉटों का कई वर्षों से आवंटन नहीं होने के कारण जहां गरीबों का सब्र का बांध टूट गया ऐसे में गरीब परिवार ब्लाक समिति सदस्य शमीम अहमद के घर पहुंच गए। इतना ही नहीं शमीम अहमद ने गरीबों को आश्वासन ही नहीं बल्कि विश्वास जताया कि वे उनकी लड़ाई जमीनी स्तर से लेकर उनके हक को दिला कर ही दम लेंगे। ऐसे में मंगलवार को ब्लाक समिति सदस्य शमीम अहमद साकरस की अगुवाई में 2 दर्जन से अधिक बीपीएल परिवार के लोगों ने एसडीएम फिरोजपुर झिरका से मुलाकात कर तथा शिकायत पत्र सौप उन्हें उनकी प्लॉटो पर कब्जा दिलाने की मांग की है। एसडीएम के नहीं मिलने पर उसके स्टेनो द्वारा ग्रामीणों से यह ज्ञापन पत्र लेकर उन्हें सिर्फ उनकी प्लॉट आवंटन करने का तथा कब्जा दिलाने का भरोसा जताया है।


Comments
Post a Comment