प्रा0लि0 टपकन नूंह 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में CIA- 2 नूंह इंचार्ज निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी मोहम्मद शाहिद उर्फ पहलवान को गिरफ्तार किया,
मेवात क्राईम तक न्यूज़
मै0 ए0वो0वी0 एग्रो0 फुडस0 प्रा0लि0 टपकन नूंह के प्रबन्धक से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में CIA- 2 नूंह इंचार्ज निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी मोहम्मद शाहिद उर्फ पहलवान को गिरफ्तार करके चोरी,लूट,डकैती व अन्य प्रकार की करीब आधा दर्जन वारदातों का खुलासा किया।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
दिनांक 05.06.2020 को मै0 ए0वो0वी0 एग्रो0 फुडस0 प्रा0लि0 टपकन नूंह के प्रबन्धक से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में CIA- 2 नूंह इंचार्ज निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी मोहम्मद शाहिद उर्फ पहलवान को गिरफ्तार करके चोरी,लूट,डकैती व अन्य प्रकार की करीब आधा दर्जन वारदातों का खुलासा किया।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूँह से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 05.06.2020 को मै0 ए0वो0वी0 एग्रो0 फुडस0 प्रा0लि0 टपकन नूंह के प्रबन्धक से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में CIA- 2 नूंह इंचार्ज निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी मोहम्मद शाहिद उर्फ पहलवान को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है गिरफ्तार किये गये आरोपी मोहम्मद शाहिद उर्फ पहलवान का पुलिस ने कोविड -19 महमारी के सम्बन्ध में मैडिकल कराकर व मैडीकल रिपोर्ट नेगेटिव आने पर चार दिन पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया । चार दिन पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी मोहम्मद शाहिद उर्फ पहलवान पुत्र अब्दुल हमीद निवासी पिपाका जिला नूंह ने पूछताछ पर करीब आधा दर्जन लूट, चोरी, डकैती व अन्य वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है ।
सी0आई0ए0-2, नूंह इंचार्ज निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि दिनांक 05.06.2020 को मै0 ए0वो0वी0 एग्रो0 फुडस0 प्रा0लि0 टपकन नूंह के प्रबन्धक सहाय प्रताप फोगलन पुत्र ए0एम0जी0 फोगलन निवासी प्लाट नम्बर 11, क़ष्णा टाऊनसिप, मालापल्ली रोड आन्ध्रप्रदेश हाल बी0पी0टी0पी0 पार्क प्राईम सैक्टर 66, गुरुग्राम के मोबाईल फोन पर मोबाईल फोन से 30,00,000/- रुपये की फिरौती मांगी गई थी व फिरौती ना देने पर बदमाशों ने अंजाम बुरा होने बारे धमकी दी थी । जिस पर पुलिस अधीक्षक, नूंह ने तुरन्त संज्ञान लेते हुये थाना सदर नूंह में मुकदमा दर्ज कराकर मुकदमा की तफ्तीश सी0आई0ए0-2, नूंह के द्वारा कराई । जिस पर इंचार्ज निरीक्षक विपिन कुमार, सी0आई0ए0-2, नूंह ने एक टीम गठित करके व साईबर सैल की ईमदाद से दिनांक 08.06.2020 को बदमाश हैदर उर्फ भूरा पुत्र नसरु निवासी छारोडा थाना सदर तावडू को काबू कर दिनांक 05.06.2020 को मै0 ए0वो0वी0 एग्रो0 फुडस0 प्रा0लि0 टपकन नूंह के प्रबन्धक सहाय प्रताप फोगलन से फिरौती मांगने की वारदात का खुलासा किया तथा आरोपी हैदर उर्फ भूरा को मुकदमा में नियमानुसार गिरफ्तार करके दो दिन पुलिस रिमाण्ड हासिल करके बाद पूछताछ दिनांक 11.06.2020 को माननीय न्यायालय मे पेश करके बन्द जेल जुडीशियल भौण्डसी कराया गया । पूछताछ पर बदमाश हैदर उर्फ भूरा उपरोक्त ने अपने अन्य साथियो के साथ उपरोक्त वारदात में शामिल होकर वारदात को अंजाम देना काबूल किया । जिस पर गुप्तचर की सूचना पर दिनांक 13.06.2020 को उपरोक्त मुकदमा में सह – आरोपी मोहम्मद साहिद उर्फ पहलवान निवासी पीपाका, थाना तावडू जिला नूंह को मुकदमा में नियमानुसार गिरफ्तार करके आरोपी का कोविड 19 महमारी चैकअप कराकर दिनांक 14.06.2020 को आरोपी मौहम्मद साहिद उर्फ पहलवान उपरोक्त को माननीय अदालत में पेश करके 04 दिन पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर लिया गया तथा आरोपी मौहम्मद साहिद उर्फ पहलवान उपरोक्त से मुकदमा के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की गई । पूछताछ पर आरोपी ने उपरोक्त वारदात में अपने अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया तथा उपरोक्त मुकदमा के अतिरिक्त जिला गुरुग्राम, भिवानी, नूंह व थाना भिवाडी जिला अलवर राजस्थान में करीब आधा दर्जन चोरी, लूट, डकैती व अन्य वारदातों को अंजाम देना कबूल किया । आरोपी मौहम्मद साहिद उपरोक्त की कोविड -19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त होने पर बाद 04 दिन पुलिस हिरासत रिमाण्ड आज आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जिसको माननीय न्यायालय ने बन्द जुडीशियल जेल भौण्डसी करने के आदेश किये । मुकदमा में अन्य आरोपियान को शीघ्र – अतिशीघ्र गिरफ्तार करने के भर्षक प्रयत्न किये जा रहे हैं जिन्हे शीघ्र- अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा ।

Comments
Post a Comment