मेवात क्राईम तक न्यूज़
जननायक जनता पार्टी के नेताओं ने घागस पहुंचकर राजूद्दीन को ढांढस बंधाया
राहुल जैन, जान मोहम्मद ठेकेदार, शमसूदीन गूगल व वसीम ने फतेह की मौत पर जताया शोक
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नगीना। जननायक जनता पार्टी के आधा दर्जन नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार एवं जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता राजूद्दीन को उनके पिताजी चौधरी फतेह मोहम्मद के निधन पर गांव घागस पहुंचकर सांत्वना दी। उसमें जननायक जनता पार्टी के प्रैस प्रवक्ता राहुल जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जान मोहम्मद ठेकेदार अटेरना, फिरोजपुर हल्का अध्यक्ष समशूद्दीन गूमल, ब्लाॅक अध्यक्ष वसीम अकरम शामिल थे। वहीं गणमान्य लोगों में चौधरी आरिफ हुसैन तेड़िया, फारूख खान भी मौजूद रहे। जजपा जिलाध्यक्ष जान मोहम्मद ठेकेदार व जिला प्रवक्ता राहुल जैन ने कहा कि पूरी पार्टी वरिष्ठ पत्रकार राजूद्दीन के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ी है। उनके पिता, दादा और परदादा महान शख्सियत थे वो हमेशा भाईचारा और सामाजिक सौहार्द के लिए जाने जाते थे। मेवात की गंगा जमुनी तहजीब को जीवांत रखा तथा सामाजिक बुराईयों के खिलाफ लड़ते रहे। एक अमन पसंद समाज की स्थापना की। फिरोजपुर झिरका विधानसभा अध्यक्ष समशूदीन गूमल ने कहा कि नफरत को प्यार और सौहार्द से मिलाने का कार्य पत्रकार राजूद्दीन के पिताजी ने किया। वो अधिकतर वक्त फिरोजपुर शहर में बिताते थे। हिंदूओं में उनकी अच्छी खासी पकड़ थी। दुनिया में पैदा हुए हरेक प्राणी को एक दिन जाना है। अच्छे कर्म जन्नत के भागीदार बनाते हैं। हमारे इलाके ने एक बड़ी शख्सियत खो दी है इसकी भरपाई नहीं हो सकती है। मौके पर शिक्षक अब्दुल गनी, चौधरी अब्दुल अजीज, आफताब, चौधरी आरिफ तेड़ समेत मौजिजन उपस्थित हुए और फतेह मोहम्मद के देहांत पर शोक प्रकट किया।

Comments
Post a Comment