नूह जिले में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया राहगीरी दिवस,फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सुनील कुमार कादियान ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
नूह जिले में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया राहगीरी दिवस,फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सुनील कुमार कादियान ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह जिला पुलिस प्रशासन द्वारा राहगीरी कार्यक्रम यासीन मेव कालेज के सामने आयोजित किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया, इस कार्यक्रम में बच्चे युवा और बुजुर्गो ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया तथा युवाओं व बच्चों ने फिल्मी गीतों हरियाणवी, राजस्थानी व पंजाबी धूनों पर समूह डांस करके सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। राहगीरी कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ योगा, मुक्के बाजी, रस्सी कुद आदि खेलो का भी लोगों ने भरपूर आनंद लिया। रस्सी कस्सी खेल में कर्मचारियों व आम नागारिक ने भाग लेकर आपना दम दिखलाया। उप-पुलिस अधीक्षक फिरोजपुर-झिरका सुनील कादयान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीजे पर डांस कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा खेल गतिविधियों में भी सहभागी बनते हुए युवा शक्ति को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढऩे का प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज की इस भग-दौड़ भरी जिन्दगी मे तनाव मुक्त रहने के लिये राहगीरी जैसे कार्यक्रम मे शामिल हो कर व्यक्ति अपने आप तनाव से बचा सकता है तथा खुशहाल जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को तनाव मुक्त करना है। उन्होनें कहा कि आज के राहगीरी कार्यक्रम में जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण का प्ररेणा भरा सन्देश सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है सभी लोग जल बचाओ अभियान से जुड कर भविष्य के लिये जल का संरक्षण करे । उन्होंने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम में भाग लेकर लोग तनाव मुक्त होकर अपनी क्षमता को बढा सकते है। इस मौके पर योग वालटियर ने बच्चों को योग कराया और उन्हें योग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तनावमुक्त रहने के लिए राहगीरी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि राहगीरी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली बच्चों ने भाग लिया जिनमें राजकीय कन्या सी.सै. स्कूल नगीना, राजकीय सी.सै. स्कूल नगीना के बच्चों हरियाणवी डंास की प्रस्तुति दी, राजकीय सी.सै. स्कूल की छात्रा ने हरियाणवी नृत्य कर अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा यह कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करवाए जाते रहेंगे। राहगीरी कार्यक्रम में शहरवासियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इसके साथ-साथ नई उमंग व ऊर्जा के साथ युवाओं व प्रतिभा कलाकारों ने मंच सांझा किया। बच्चों ने खेल कूद में हिस्सा लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोगों ने राहगीरों में विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर लुत्फ उठाया।इस कार्यक्रम में एसआई प्रमानन्द, आयुष विभाग से डा. अरसद , उप-सिविल सर्जन डा. चावला, एसएमओ नूंह डा. गोबिंद शरण, शिक्षा विभाग से अशरफ हुसैन, रैडक्रास एचएस कुण्डु, खेल विभाग से मनोज कुमार बॉक्सींग कोच, सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment