इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खास ख़बर:चांदडाका चौकी में कार्यरत होमगार्ड का जवान रिश्वत के आरोप में गिरफतार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
नूह जिले के पुन्हाना थाने के अंतर्गत आने वाली चांदडाका पुलिस चौकी में कार्यरत एक होमगार्ड को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। होमगार्ड तिगांव गांव से निकलने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली के चालकों से 100-100 रूपये की वसूली कर रहा था। पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक भादस गांव निवासी होमगार्ड इकबाल पुत्र इस्राईल चादडाका पुलिस में कार्यरत था। उक्त होमगार्ड तिगांव गांव से निकलने वाले भवन निर्माण सामग्री से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली चालकों से निकालने की एवज में वसूली करता था। दो दिनों पहले परेशान होकर किसी ट्रैक्टर चालक ने उक्त होमगार्ड को पैसे लेते हुये विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था।
इतना ही नहीं जिस व्यक्ति ने ये विडियो बनाई उसने वीडियों को पुलिस अधिकारियों के पास भी भेज दिया। जिसके बाद विडियों के वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और होमगार्ड के खिलाफ भष्ट्राचार का मामला दर्ज कर उसे गिरफतार कर लिया। होमगार्ड की गिरफ्तारी के बाद ये भी साफ हो गया है कि ओवरलोड वाहनों पर पुलिस क्यों लगाम नहीं लगा पा रही है। पुन्हाना शहर में दिन रात सैकडों ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली चौकी के सामने से निकलती है लेकिन कभी इन पर रोक लगाने की कोशिश नहीं की गई। ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे है बावजूद प्रशासन इन पर लगाम नहीं लगा पाया।
क्या कहते है चौकी इंचार्ज चांदडाका:
वहीं इस मामले में चांदडाका चौकी इंचार्ज श्री जितेंद्र कुमार का कहना है कि
वायरल वीडियो पर पुन्हाना के डीएसपी अशोक कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्ही के आदेश पर होमगार्ड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच भी खुद डीएसपी पुन्हाना ही कर रहे हैं। फिलहाल होमगार्ड को गिरफतार कर लिया गया है।

Comments
Post a Comment