इंडिया क्राईम तक
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।नहारिका गांव में रास्ता नहीं होने का कारण स्कूली बच्चे हो रहे हैं परेशान।
गांव में भी भरी हुई है चारों और फिरनी वाले रास्तों में कीचड़ ग्रामीण परेशान।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
प्रदेश सरकार जहां शिक्षा को बढ़ावा देने पर पुरजोर कोशिश कर रही है उपमंडल के गांव नहारिका के सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले ननिहालो का भविष्य पूर्ण रूप से अंधकार में है, हालात इस प्रकार हैं स्कूल के मेन गेट के पास बच्चों को निकलने के लिए एक छोटी सी मेड जरूर बनी हुई है रास्ते के दोनों और भारी गड्ढे गहरी खाई बनी हुई है जिसमें छोटे छोटे बच्चों का गिरने का डर हमेशा सताता रहता है। ऐसे में प्रदेश सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान कैसे सिरे चढ़ेगा यहां तक कि कुछ बेटियों ने तो भारी परेशानियों को देखकर स्कूल ही जाना बंद कर दिया। स्कूल के मेन गेट के पास बड़ा गड्ढा बने होने के कारण जहां एक और छात्र छात्राएं परेशान हैं वहीं स्कूल के टीचरों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अध्यापक अपनी गाड़ी बाइक वगैरह काफी दूर छोड़कर स्कूल में प्रवेश करते हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत के सरपंच पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा होता है आखिरकार सरपंच द्वारा आज तक भी नहारिका गांव के सरकारी स्कूल के सामने बने गहरे गड्ढे पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
गांव में पिछले दस वर्षों से विकास नाम की कोई चीज ही नही है। यहां तक कि गांव के चारों ओर फिरनी वाले रास्तों में काफी गंदगी व कीचड़ भरी हुई है। जहां महिलाएं ग्रामीण बच्चों को इन गहरे कीचड़ भरे रास्तों से निकलना भी मुश्किल हुआ पड़ा है।
ऐसे में मैं भाजपा सरकार के भारत स्वच्छ मिशन अभियान को चितौड़ा नहारिका पंचायत में खुलेआम पलीता लगाया जा रहा है। जहां एक और हरियाणा की मनोहर सरकार सबका विकास समान विकास की बात करती है और यहां भाजपा नेता भी विकास के नाम पर सरकार के भारी गुणगान करते हैं।
ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा होता है कि फिरोजपुर झिरका उपमंडल की ग्राम पंचायत चितौड़ा नहारिका को हरियाणा सरकार द्वारा विकास में सफाई के नाम पर किसी प्रकार की कोई राशि ही नहीं दी गई है।
अगर सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए चितौड़ा नहारिका ग्राम पंचायत को राशि दी गई है दोनों गांव में सरपंच व पंचायत मेंबरों द्वारा विकास कार्य क्यों नहीं कराए गए? इससे तो साफ जाहिर है कि ग्राम पंचायत चित्तौड़ा निहारिका में सरपंच व पंचायत मेंबरों ने विकास कार्यों के नाम पर सरकार द्वारा भारी भरकम राशि वसूल की गई और सरेआम पर उसका गबन करने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने जहां एक और स्थानीय प्रशासन जिला प्रशासन से नहारीका स्कूल के सामने से रास्ता सही करने के साथ-साथ गांव के फिरनी वाले रास्तों में भरे कीचड़ में गंदे पानी से निजात दिलाने की मांग की है।

Naec
ReplyDelete