ताकत कलम की न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ फिरोजपुर झिरका पुलिस ने की कार्यवाही,काफी मात्रा में शराब बरामद।
पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया के दिशा-निर्देश किसी भी सूरत में नहीं करने दी जाएगी अवैध शराब की बिक्री:-हरि सिंह
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिसको देखकर अवैध शराब बेचने वालों के हौसले खाकी के सामने बिल्कुल पस्त नजर आ रहे हैं। हम आपको बता दें आचार संहिता लगते ही विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए फिरोजपुर झिरका पुलिस सख्त कार्रवाई के मूड में आ गई है।
जिले की तेज तर्रार ईमानदार बेबाक़ पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा जहां सुरक्षा की दृष्टि से हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है वहीं पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है।
हाल ही में फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत गांव दुगरी से विजय पुत्र हीरालाल को अवैध शराब बेचते हुए 58 पव्वा मस्ताना मार्का के साथ गिरफ्तार किया है,बाईखेड़ा गांव से अवैध शराब बेचने वाले आरोपी रहिस पुत्र इदरीश के घर से पुलिस ने 5 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका:-
इस संदर्भ में थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री हरि सिंह का कहना है विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए माननीय पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया के निर्देशानुसार फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। शहर हो या गांव थाना अंतर्गत अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर नहीं करने दी जाएगी सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments
Post a Comment