ताकत कलम की न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
खास ख़बर:मीडियाकर्मियों की कराई गई ईवीएम और वीवीपैट की वर्कशॉप।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त पंकज के निर्देशानुसार मंगलवार को लघु सचिवालय में स्थिति मीडिया सैंटर में पत्रकारों को ईवीएम और वीवीपैट की एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रिंट,इलैक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों ने भाग लिया। मास्टर ट्रैनर वीरभान ने मीडियाकर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट की कार्य प्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रुप से करवाने हेतु ईवीएम व वीवी पैट का प्रयोग किया जा रहा है ताकि चुनाव प्रक्रिया सरल व पारदार्शी ढंग से सम्पन हो सके। गत लोकसभा आम चुनाव में सभी बूथों पर वीवी पैट उपलब्ध करावाई गई जो पूर्ण रुप से अपने मकसद में सफल रही। वीवी पैट के जरिये कोई भी मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट करने के बाद उसे एक छोटी स्क्रीन पर 7 सैंकड के लिए एक स्लिप पर आसानी से देख सकता है जो स्वत: ही मशीन में गिर जाती है। उन्होंने बताया कि बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवी पैट यानि तीनों डिवाईस से मिलकर ही कम्पलीट ईवीएम बनती है। ईवीएम फुलप्रुफ यानि अभेद्य है, इसे हैक नही किया जा सकता है। टेंपरिंग या छेडछाड के बाद इसमें लगी मैमोरी चिप काम ही नही करेगी। इस प्रकार इसके प्रयोग को लेकर जनता या मतदाताओं में कदापि किसी प्रकार का भ्रम नही होना चाहिए। इस मौके पर चुनाव कार्यालय से कानूनगो नूंह राजेन्द्र हुड्डïा व प्रिंट व ईलैक्ट्रोनिक मीडियाकर्मी मौजूद रहें।

Comments
Post a Comment