पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों को अपने जाल में फंसा कर पैसे ऐंठने वाला हनीट्रैप गिरोह, एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों को अपने जाल में फंसा कर पैसे ऐंठने वाला हनीट्रैप गिरोह, एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
हनीट्रैप गिरोह से जुड़े महिला सहित 2 आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर।
बिलाल अहमद/ ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
नूह जिले की पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
मेवात जिले में सक्रिय लोगों को अपने जाल में फंसा कर पैसे ऐंठने वाले गिरोह के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुन्हाना टूंडलाका निवासी यासीन पुत्र शेर खान ने पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह शाम को किसी काम से पुन्हाना आया हुआ था। तभी अपने जाल में फंसा कर पैसे ऐंठने वाले गिरोह जिसमे साहुन पुत्र सूखा जुबेर पुत्र रत्ती निवासी मुंडेता थाना पिनगवां रईसन पत्नी जाहिद निवासी नगीना एक अन्य व्यक्ति ने उसको शहर में ही एक मकान में बंधक बना लिया, उसकी वीडियो तक उतार ली गई तथा उसके साथ बड़ी बेरहमी से मारपीट की गई तथा 4लाख रुपए की डिमांड की गई। नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ उसकी वीडियो वायरल करने की आरोपियों ने धमकी दी। जैसे तैसे मामला एक लाख सत्तर हजार रुपये तक निपटाने की बात हुई तथा सुबह पैसे देने की बात हुई जैसे तैसे पीड़ित ने इस गिरोह से जान छुड़ाई।
इस शातिर हनीट्रैप गिरोह के चंगुल से आजाद होकर युवक सीधा सिटी चौकी पुन्हाना पहुंचा तथा वहां पर अपनी शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
सिटी चौकी पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर इस हनीट्रैप गिरोह में शामिल आरोपी साहुन पुत्र सूखा निवासी मूढ़ेता थाना पिनगवां को गिरफ्तार कर लिया है। महिला सहित दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी पुन्हाना:
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी पुन्हाना श्री कृष्ण कुमार ने बताया पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस को सूचना मिली थी एक व्यक्ति किसी हनीट्रैप गिरोह ने अपने चंगुल में फसाया हुआ है।
पुलिस ने पीड़ित को इस गिरोह के चंगुल से आजाद कराया पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसको एक मकान में बंधक बनाया गया उसकी मोबाइल फोन से वीडियो उतार ली गई तथा उससे इस गिरोह द्वारा 4लाख रुपये की डिमांड की गई।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस ने गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरोह से जुड़े महिला सहित सभी आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Comments
Post a Comment