इंडिया क्राइम तक न्यूज़
फिरोजपुर झिरका पुलिस ने चोरी की भैंस सहित एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार।
चोरी की गई भैंस को फिरोजपुर झिरका पशु पेंठ में बेचने के लिए लाते हुए आरोपी को झिर मंदिर के समीप पुलिस ने दबोचा।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले की फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस द्वारा हरियाणा के रेवाड़ी जिले खरखड़ा गांव से चोरी की गई भैंस को बेचने के लिए पशु पैठ फिरोजपुर झिरका में लाते समय शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की गई भैंस व कठडे को बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी श्री हरि सिंह ने बताया की मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई हरियाणा के जिला रेवाड़ी गांव खरखड़ा से चोरी की गई भैंस को कठडे के साथ राजस्थान गांव हिगोडा थाना तिजारा जिला अलवर राजस्थान निवासी शातिर पशु चोर सुभाष पुत्र सरबजीत झिर रोड होते हुए फिरोजपुर झिरका पशु पैठ में बेचने के लिए आ रहा है।
थाना प्रभारी हरी सिंह ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए एएसआई रामकिशन की अगुवाई में एक टीम गठित कर झिर मंदिर के समीप चेकिंग अभियान चलाया थोड़ी देर में शातिर चोर चोरीशुदा भैंस के साथ आ गया।
पुलिस के जवानों ने उसे भैंस के बारे में पूछताछ की तो शातिर चोर पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया पुलिस ने आरोपी को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पेश अदालत किया गया जहां आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Comments
Post a Comment