पुन्हाना थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार राणा पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी राकेश कुमार की अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही, काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद।
ताकत कलम की न्यूज़
खबरे बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।पुन्हाना थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार राणा पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी राकेश कुमार की अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही, काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
विधानसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए मेवात पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया के दिशा निर्देश अनुसार पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान शुरू किया हुआ है।पुन्हाना थाना शहर चौकी पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्यवाही में पुन्हाना शहर के जमालगढ़ मोड से अवैध रूप से शराब बेचने वाले साहिद पुत्र गिलासी निवासी लहरवाड़ी को अवैध शराब बेचते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया है जिससे पुलिस ने ढाई सौ पव्वा देसी मस्ताना मार्का 24 पव्वा किंगफिशर अंग्रेजी शराब बरामद की है।
वही पुन्हाना शहर चौकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जमालगढ़ मोड़ से मुस्तकीम पुत्र अब्दुल गनी निवासी लहर वाड़ी को 87 पव्वा देशी शराब मस्ताना मार्का के साथ मौके से गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों आरोपी पुन्हाना शहर के जमालगढ़ मोड़ पर अवैध रूप से शराब बेचने का कार्य कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
क्या कहते हैं पुन्हाना थाना प्रभारी:-
वहीं इस मामले में पुन्हाना थाना प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार राणा का कहना है विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुन्हाना पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हैं, शहर हो या गांव असामाजिक तत्व अवैध शराब बेचने वाले लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Comments
Post a Comment