उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रस सोसायटी पंकज के मार्गदर्शन में भारतीय पैट्रोलियम कारपोरेशन लि. के सीएसआर योजना के अंतर्गत दिव्यांग जन नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन।

बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रस सोसायटी पंकज के मार्गदर्शन में भारतीय पैट्रोलियम कारपोरेशन लि. के सीएसआर योजना के अंतर्गत दिव्यांग जन नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन ऐल्मिको नई दिल्ली के सहयोग से जिला रैडक्रास सोसायटी द्वारा शुक्रवार को मेवात मॉडल स्कूल (हाउसिंग बोर्ड कालोनी) में हुआ। एसडीएम प्रदीप अहलावत ने रेडक्रास के संस्थापक सर हेनरी डुनैंट के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलीत कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो और वे अपना रोजर्मरा का कार्य आसानी से कर सकें, इसलिए उन्हें जिला रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से समय-समय पर आवश्यक सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान करने के लिए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोडने के लिए भारतीय पैट्रोलियम कारपोरेशन लि. ने अपने सीएसआर फंड से 86 लाख 56 हजार रुपए की राशि से 487 सहायक उपककरण ऐल्मिको के सहयोग से प्रदान कराए है। इस कार्य के वे बधाई के पात्र है कि उन्होंने गरीब व दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने में अपना अहम योगदान दिया है। एस.के. त्रिपाठी वरिष्ठï प्रबंधक ऐल्मिको ने एसडीएम का स्वागत करते हुए कहा कि 322 पूर्व चिन्हित दिव्यांगजनों को 487 सहायक उपकरण आज प्रदान किए जाएगें जिनमें 142 मोटरराईजिड ट्राईसाईकिल, 102 साधारण ट्राईसाईकिल, 39 व्हीलचैयर, 02 स्मार्टफोन, 06 स्मार्टकेन,114 बैसाखियॅा, 46 कानों की मशीन, 15 कृत्रिम अंग व अन्य सहायक उपकरण शामिल है।
वीवी गोखले वरिष्ठï भारतीय पैट्रोलियम कारपोरेशन लि. ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा प्रयास है कि दिव्यांगजनों को कोई असुविधा न हो और वे अपनी दिनर्चया अच्छे से चला सकें, उसके लिए सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान कराए जाते है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जिला रेडक्रास शाखा द्वारा दिव्यांगजनों की माप हेतु कैंपों का आयोजन कर चिन्हित किया जाता है कि किस दिव्यांग को किस सहायक उपकरण की आवश्यकता है, और जब यह सूची तैयार हो जाती है तो जिले में इस प्रकार के कैम्प का आयोजन कर उन्हें ये सहायक उपकरण प्रदान कराए जाते है। उन्होंने कहा कि कोई भी जरुरत मंद दिव्यांगजन यदि शेष रह गया तो वह रैडक्रॉस शाखा द्वारा भविष्य में आयोजित कैम्पों में अपना माप देकर उपकरण की मांग कर सकता है। इस शिविर की मुख्यतिथि अनीसा बानों, प्रमुख जिला परिषद, ने कैम्प में पहुचकर दिव्यांगजनो का सहायक उपकरण भेंट किए। सचिव रेडक्रास वाजिद अली ने इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मीना ठाकुर, दिनेश नागपाल, एच.एस. कुण्डू, नरेश, राजेश, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Comments
Post a Comment