गोकशी मामलों में काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी अख्तर उर्फ भूरी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
गोकशी मामलों में काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी अख्तर उर्फ भूरी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
नूह जिले की चांदडाका चौकी पुलिस को करीब काफी दिनों से दो गोकशी के मामलों में फरार चल रहे वांछित आरोपी बडेड निवासी अख्तर उर्फ भूरी को मल्हाका मोड़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। हम आपको बता दें चांदडाका चौकी पुलिस द्वारा आरोपी के घर से 336 गाय की खाल मार्च माह में व 276 खाल अगस्त माह में बरामद हुई थी। तभी से आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो रहा था, वहीं पुलिस को काफी सिरदर्द बना हुआ था। चांदडाका चौकी प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार ने खास जानकारी देते हुए बताया पुराने दो गोकशी मामलों में वांछित अपराधी अख्तर उर्फ भूरी निवासी बडेड काफी दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मल्हाका मोड होते हुए कहीं जाने के फिराक में है, सूचना सही मानते हुए पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया वांछित आरोपी अख्तर उर्फ भूरी को मलहाका मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।

crimetak
ReplyDeleteWelcome to the CrimeTak, CrimeTak brings you the right information. We collect information from all over the world and share it with you, which is related to crime, get the right information and real stories about the crime.